
शख्सियत: सड़कों से लोक निर्माण करते केशव
AajTak
यूपी सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग में ई-टेंडरिंग, क्रॉस चेकिंग और रिसाइक्लिंग की व्यवस्था लागू कर नई कार्य संस्कृति को जन्म दिया है. पहली बार शहीदों और मेधावियों के सम्मान में उनके घर तक सड़कें बनाने की प्रथा शुरू हुई है.
उत्तर प्रदेश में मार्च 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद से पार्टी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष और फूलपुर से सांसद केशव प्रसाद मौर्य को उपमुख्यमंत्री और लोकनिर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री जैसा महत्वपूर्ण ओहदा देकर सरकार में नंबर दो की हैसियत दी गई. सरकार बनने के बाद जब केशव प्रसाद मौर्य ने अपने विभाग के कामकाज की पड़ताल की तो पता चला कि सड़कों और सेतुओं के निर्माण का महत्पपूर्ण कार्य करने वाले लोक निर्माण विभाग में अधिकारियों और ठेकेदारों का गठजोड़ भ्रष्टाचार की धुरी बना हुआ था. केशव के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस गठजोड़ को समाप्त करने की थी. इससे निबटने के लिए केशव ने सबसे पहले विभाग के कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए ई-टेंडरिंग की व्यवस्था लागू की. दूसरे चरण में विभाग के कार्यों की जांच के लिए “क्रॉस चेकिंग” की व्यवस्था शुरू की गई. जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई. लोक निर्माण में सबसे ज्यादा 250 से अधिक अधिकारियों पर प्रतिकूल प्रविष्टि, पदावनति और सेवा समाप्त जैसी कार्रवाई की गई. बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता जांचने के लिए न केवल अत्याधुनिक मशीनें लगाई गईं बल्कि पहली बार एक क्षेत्र के अधिकारियों को दूसरे क्षेत्र के अधिकारियों के इलाके में जांच करने को भेजा गया. इन अधिकारियों को कहां जांच करने जाना है, उसकी जानकारी सुबह एक सील बंद लिफाफे में देकर उसी वक्त जांच के लिए रवाना करने की प्रथा शुरू की गई.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









