
6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 64MP कैमरे वाले Poco X3 पर मिल रहा है डिस्काउंट
AajTak
Poco X3 कंपनी की स्मार्टफोन लाइनअप का अच्छे फीचर्स वाला मिड-रेंज फोन है. ये फोन 6,000mAh की बड़ी बैटरी, स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले के साथ आता है.
Poco X3 कंपनी की स्मार्टफोन लाइनअप का अच्छे फीचर्स वाला मिड-रेंज फोन है. ये फोन 6,000mAh की बड़ी बैटरी, स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले के साथ आता है. अब इस मिड-रेंज फोन पर और डिस्काउंट दिया जा रहा है. ऐसे में 20,000 रुपये के अंदर खरीदने के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन हो गया है. दरअसल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर पोको न्यू ईयर सेल का आयोजन किया गया है और ये सेल 14 जनवरी तक जारी रहेगी. इस दौरान कंपनी के बाकी स्मार्टफोन्स के साथ Poco X3 पर डिस्काउंट दिया जा रहा है. साथ ही यहां कुछ और ऑफर्स ग्राहकों को दिए जा रहे हैं. पिछले साल सितंबर में इस स्मार्टफोन को 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. ये कीमत 6GB + 64GB वेरिएंट के लिए रखी गई थी. इसी तरह लॉन्च के वक्त 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी गई थी.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









