
Diabetes: नींद से जागते ही पहचानें डायबिटीज का वॉर्निंग साइन, आपको तो नहीं ये दिक्कत?
AajTak
आमतौर पर इसके लक्षण तब तक नजर नहीं आते, जब तक ब्लड लगातार हाई लेवल पर न हो. ये बेहद चिंताजनक है, क्योंकि हाई ब्लड शुगर का लेवल लगातार बढ़े रहने से हार्ट डिसीज का खतरा बढ़ सकता है.
टाइप-2 डायबिटीज एक बेहद खतरनाक बीमारी है. आमतौर पर इसके लक्षण तब तक नजर नहीं आते, जब तक ब्लड लगातार हाई लेवल पर न हो. ये बेहद चिंताजनक है, क्योंकि हाई ब्लड शुगर का लेवल लगातार बढ़े रहने से हार्ट डिसीज का खतरा बढ़ सकता है. हालांकि, शरीर में कुछ बेहद छोटे बदलाव टाइप-2 डायबिटीज (Diabetes Type-2) के खतरे का संकेत (Diabetes Warning Sign) दे सकते हैं. सुबह नींद से जागने पर आपको इसके कुछ लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं. डायबिटीज, लिपिड डिसॉर्डर और एंडोक्रिनोलॉजी में कंसल्टेंट डॉ. राल्फ अब्राहम ने Express.co.uk से बातचीत में डायबिटीज के कुछ खास संकेतों को उजागर किया है. डॉ. अब्राहम के मुताबिक, मुंह का सूखना इसका एक मजबूत लक्षण हो सकता है. अगर आप रात में बार-बार पेशाब के लिए उठे हों या बहुत ज्यादा प्यास लगी हो तो आपको कुछ गड़बड़ जरूर महसूस होगी.' उन्होंने बताया, प्यास और डायबिटीज में बहुत ज्यादा पेशाब खून में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ने की वजह से होता है. डॉ. अब्राहम ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सुबह के वक्त आपका मुंह और गला सूखता है तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए. ये टाइप-2 डायबिटीज का एक संकेत हो सकता है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









