
WhatsApp प्राइवेसी पॉलिसी से जुड़े अफवाहों से बचें, ये हैं फैक्ट्स
AajTak
WhatsApp से की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर कई तरह के अफवाह भी इंटरनेट और सोशल मीडिया पर हैं. आपको जानना जरूरी है कि उनमें से क्या सही है और क्या गलत.
WhatsApp की नई पॉलिसी आने के बाद इसकी प्राइवेसी पर काफी सवाल उठ रहे है. WhatsApp ने पॉप-अप नॉटिफिकेशन के जरिए यूजर्स को इसके बारे में बताया था. WhatsApp यूज करते रहने के लिए यूजर्स को इसकी नई प्राइवेसी पॉलिसी को ऐक्सेप्ट करना ही होगा. इस वजह से WhatsApp यूजर्स चिंतित हो गए है. उन्हें अभी तक ये साफ नहीं है कि नई पॉलिसी से WhatsApp कितना डेटा फेसबुक के साथ शेयर करेगा. WhatsApp यूजर्स के इस दुविधा को समझते हुए उसने एक ब्लॉग लिखा. अगर कंपनी इसी तरह ब्लॉग में ये भी इनफोग्राफिक बना कर लोगों को बताती कि कौन सा डेटा फेसबुक और थर्ड पार्टी के साथ शेयर किया जा रहा है तो और भी बेहतर होता. कंपनी ने बताया कि इसने हाल में ही प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट किया है. इसे लेकर उनके पास बहुत सारे सवाल आ रहे है. WhatsApp को लेकर कई तरह की अफवाहें भी फैल रही है. जिसमें से कुछ प्रश्नों का उत्तर कंपनी ने ब्लॉग के जरिए दिया है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









