
दो लाख से कम के गहनों की खरीद पर KYC अनिवार्य नहीं, राजस्व विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन
AajTak
वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के सूत्रों के मुताबिक 28 दिसंबर 2020 को पीएमएल एक्ट 2002 के तहत फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स को ध्यान में रखकर यह नोटिफिकेशन जारी किया गया है.
अगर आप गहनों की खरीद के शौकीन हैं तो यह खबर आपके काम की है. सरकार ने गहनों की खरीद को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है. दो लाख से कम कीमत की गहनों की खरीद पर कोई भी दुकानदार आप से पैन कार्ड या आधार कार्ड नहीं मांग सकता है. वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के सूत्रों के मुताबिक 28 दिसंबर 2020 को पीएमएल एक्ट 2002 के तहत फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स को ध्यान में रखकर यह नोटिफिकेशन जारी किया गया है. आभूषण विक्रेताओं को ग्राहकों की केवाईसी की जरूरत तब होगी जब 10 लाख से अधिक का लेनदेन कैश में किया जाएगा. यह कदम मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकियों को होनी वाली फंडिंग पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया है. बता दें कि फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) अंतरराष्ट्रीय मानकों का एक अंतर-सरकारी निकाय है जिसका उद्देश्य आतंकी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग की गतिविधियों को रोकना है. भारत 2010 से FATF का सदस्य है. मंत्रालय की तरफ से यह स्पष्टीकरण ऐसे वक्त में आया है जब कई प्लेटफॉर्म्स पर ऐसी अफवाह थी कि दो लाख से कम गहनों की खरीद पर भी केवाईसी अनिवार्य है. गौरतलब है कि देश में दो लाख से अधिक के कैश भुगतान पर इनकम टैक्स एक्ट 1961 धारा 269ST के तहत मनाही है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









