
जहरीली शराब, नाकाम प्रशासन और मरते लोग
AajTak
योगी ने सत्ता संभालते ही शराब माफियाओं का नेटवर्क तोड़ने का आदेश अधिकारियों को दिया था. सपा-बसपा की सरकारों में अंग्रेजी शराब के कारोबार में एकाधिकार रखने वालों का नेटवर्क तो टूटा, लेकिन कच्ची और देशी शराब के स्थानीय माफियाओं का नेटवर्क तोड़ने में योगी सरकार नाकाम.
यूपी के बुलंदशहर जिले के थाना सिकंदराबाद के जीतगढ़ी गांव में गुरुवार 7 जनवरी की रात जहरीली शराब पीने से शुक्रवार सुबह पांच लोगों की मौत हो गई. 19 लोगों को गंभीर हालत में बुलंदशहर और दिल्ली के सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. पांच लोगों की मौत से जिला मुख्यालय से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने घटना के बाद मौके पर पहुंचे अफसरों को बताया कि कि आगामी पंचायत चुनाव में खड़े होने वाले कुछ दावेदार बीते एक जनवरी से प्रतिदिन गांव में लोगों को शराब पिला रहे थे. जीतगढ़ी गांव का ही रहने वाला कुलदीप लंबे समय से पुलिस और आबकारी विभाग की शह पर गांव में ही अवैध शराब बेचने का काम कर रहा था. गांव के ही कुछ लोग अक्सर कुलदीप के घर से ही शराब खरीदकर लाते थे. जहरीली शराब पीने से मरने वाले कलुआ के बेटे अनुज ने अफसरों को बताया कि उसके पिता 80 रुपये में पव्वा खरीदकर लाए थे. 7 जनवरी की शाम शराब पीने के बाद उनकी आंखों और सीने में जलन होने लगी. कलुआ को खून की उल्टियां लगने लगीं तो परिजन उसे अस्पताल के लिए लेकर निकले पर रास्ते में ही उसने करीब रात 8.40 बजे दम तोड़ दिया. इसी तरह पांच अन्य लोगों की भी शराब पीने से मौत हो गई. बुलंदशहर जिले में जहरीली शराब कांड के बाद एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने इंस्पेक्टर सिकंदराबाद दीक्षित त्यागी, चौकी इंचार्ज अनोखे पुरी, सिपाही विपिन कुमार और वीरपाल सिंह को निलंबित कर दिया. इनके अलावा आबकारी आयुक्त ने आबकारी इंस्पेक्टर प्रभात वर्धन, सिपाही सलीम अहमद, श्रीकात सोम सहित चार को निलंबित किया है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









