
युद्धाभ्यास से भड़के किम जोंग ने अमेरिका को बताया सबसे बड़ा दुश्मन, दिया ये आदेश
AajTak
आधिकारिक न्यूज एजेंसी केसीएनए ने कहा कि उत्तर कोरिया को अमेरिका पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. हमारी क्रांति ही हमारे सबसे बड़े दुश्मन के लिए बाधा बनेगी. अमेरिका पर भड़कते हुए किम ने कहा, प्योंगयांग को 'अमेरिका को अधीन करने' पर ध्यान देना चाहिए. किम जोंग ने ये बातें सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया की बैठक में कही.
दक्षिण कोरिया में अमेरिका के संयुक्त युद्धाभ्यास से उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन बुरी तरह भड़क गए हैं और उन्होंने अमेरिका को देश का सबसे बड़ा दुश्मन करार दे दिया है. उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका उनका सबसे बड़ा परमाणु-सशस्त्र दुश्मन राष्ट्र है. अमेरिका में नई सरकार बनने के बाद संबंध सुधारों को लेकर किम द्वारा की गई आलोचना से दोनों देशों के बीच दूरी और बढ़ सकती है. आधिकारिक न्यूज एजेंसी केसीएनए ने कहा कि उत्तर कोरिया को अमेरिका पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. हमारी क्रांति ही हमारे सबसे बड़े दुश्मन के लिए बाधा बनेगी. अमेरिका पर भड़कते हुए किम ने कहा, प्योंगयांग को 'अमेरिका को अधीन करने' पर ध्यान देना चाहिए. किम जोंग ने ये बातें पांच साल में एक बार होने वाली सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया की बैठक में कही. अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की सरकार बनने को लेकर किम जोंग ने कहा, "कोई बात नहीं, जो सत्ता में है वो उत्तर कोरिया के खिलाफ अपनी नीति की वास्तविक प्रकृति कभी नहीं बदलेंगे. हालांकि इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडेन का नाम नहीं लिया जो अब कुछ दिनों में अमेरिका की कमान संभालेंगे.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









