
Organic Food: हाई बीपी से डायबिटीज तक, ऑर्गेनिक फूड खाने से हमेशा दूर रहेंगी ये बीमारियां
AajTak
फसल को कीड़ों से बचाने के लिए जिन हानिकारक कैमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, वो बाद में हमारे ही शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं. इसकी वजह से लोगों को न सिर्फ हार्मोन इनबैलेंस की समस्या होती है, बल्कि डायबिटीज और हाई बीपी का खतरा भी बढ़ता है.
अपनी प्लेट में रखे ताजा फल और टोकरी में रखी चमकदार सब्जियों को देखकर आप ये न सोचें कि इसे खाकर आपकी सेहत बेहतर रहने वाली है. फसल को कीड़ों से बचाने के लिए जिन हानिकारक कैमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, वो बाद में हमारे ही शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं. इसकी वजह से लोगों को न सिर्फ हार्मोन इनबैलेंस की समस्या होती है, बल्कि डायबिटीज और हाई बीपी का खतरा भी बढ़ता है. 'हेल्दी लिविंग विद शरण' के साथ बतौर लाइफस्टाइल और न्यूट्रिशन कंसल्टेंट काम कर रहीं शालू निझावन ने हमारे फिट तक चैनल के माध्यम से ऑर्गेनिक फूड के फायदों को साझा किया है. हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया कि ऑर्गेनिक फूड में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारी सेहत के लिए बड़े फायदेमंद होते हैं. ये न सिर्फ स्वाद में बेहतर होते हैं, बल्कि इनसे बाहर के अनहेल्दी खाने की आदत भी कंट्रोल होती है, जो कि कई बीमारियों के लिए जिम्मेदार होता है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, महंगा होने की वजह से लोग ऑर्गेनिक फूड खाने से बचते हैं, लेकिन अगर इसकी लॉन्ग टर्म कॉस्ट देखी जाए तो ये फूड हमारी रोजमर्रा की डाइट से काफी सस्ता पड़ता है. इसे डाइट में शामिल कर आप न सिर्फ बाहर के महंगे फास्ट फूड से बचेंगे, बल्कि बीमारी की वजह से डॉक्टर को भारी फीस भी नहीं चुकानी पड़ेगी. नीचे वीडियो में शालू निझावन ने ऑर्गेनिक फूड के फायदे और बाजार में उसे पहचानने के टिप्स साझा किए हैं.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









