
₹5 लाख दो, 12 करोड बना देंगे! लाल कपड़े में लपेटकर मटके में डालवाए रुपए और बिजनेसमैन भेजा शमशान, घर लौटा तो उड़ गए होश
AajTak
Magic Money Fraud: गोविंद महाराज उर्फ शेख रहमान ने विक्की से कहा कि मटके में शमशान से शक्तियां आएंगी और 3 लाख रुपए 12 करोड़ बन जाएंगे. इसके बाद उन्होंने विक्की से कहा कि तब तक आप शमशान जाकर मंत्रों का जाप कर आओ.
मध्य प्रदेश के खरगोन में 'धन वर्षा' के लालच में एक सनसनीखेज ठगी का मामला सामने आया है. एक फील्ड मैनेजर और उसके साथियों को जादू टोना कर 5 लाख रुपए को 12 करोड़ बनाने का झांसा देकरठगों ने 3 लाख रुपए हड़प लिए। इस वारदात में चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य आरोपी एक मुस्लिम बाबा था, जिसने ठगी करने के लिए सनातन का चोला ओढ़ रखा था।
कोतवाली थाना इलाके का यह मामला है. कुम्हारखेड़ा निवासी फील्ड मैनेजर विक्की चौहान ने अपने परिचित कॉलोनाइजर हरीश जैन और प्रॉपर्टी ब्रोकर राजू अवस्थी के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इसके मुताबिक, ''मैं उमारखेड़ी रोड पर पुलिया के आगे खड़ा था. तभी मेरे पास एक सफेद रंग की फोर्ड कार आई और इसमें से दो पुरुष और एक महिला सवार थे. उन्होंने मुझसे कहा हम तीनों जादू टोने से पैसों की बारिश करते हैं. अगर आप 5 लाख दोगे तो 12 करोड रुपए बना देंगे.
विक्की ने कहा, ''मेरे पास अभी ₹3 लाख हैं. तो तीनों ने मुझसे कहा कि हम जादू टोने से तुम्हारे ₹3 लाख को 12 करोड़ बना देंगे. बस तुम्हें पूजा का कुछ सामान लाना है और क्रिया करने के लिए किसी कमरे का इंतजाम करना होगा. मैं तीनों (रितिक कंगाली, गोविंद महाराज और नेहा शर्मा ) को अपने साथ अपने घर ले गया.
फरियादी विक्की तीनों को अपने साथ अपने घर ग्राम कुम्हारखेड़ा ले गया और स्टोर रूम में मटका ,अगरबत्ती , लाल कपड़ा , मिठाई, फूल, इत्यादि सामान लाकर दिया. विक्की ने उन्हें ₹3 लाख नकद दिए, जिसे गोविंद महाराज और नेहा शर्मा ने लाल कपड़े में रखवाकर एक मटके में बंद कर दिया.
इनमें से एक गोविंद महाराज उर्फ शेख रहमान ने विक्की से कहा कि थोड़ी देर में इसमें शमशान से शक्तियां आएंगी और 3 लाख रुपए 12 करोड़ बन जाएंगे. इसके बाद उन्होंने विक्की को शमशान जाकर मंत्रों का जाप करने को कहा.
शमशान से लौटे तो मटका खाली मिला विक्की चौहान के शमशान जाते ही तीनों आरोपी फोर्ड कार (MP09CG3321) से फरार हो गए. वापस आकर विक्की ने स्टोर रूम खोलकर देखा तो मटके के अंदर लाल कपड़े में रखे ₹3 लाख नकद भी गायब थे, जिससे विक्की के होश उड़ गए.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







