
होली पर स्टारकिड्स की मस्ती, दिखा तैमूर का टशन, इनाया की मासूमियत
AajTak
बॉलीवुड सितारों में भी होली के लिए खास उत्साह नजर आया. तैमूर अली खान से लेकर नितारा तक, सभी ने जमकर रंग उड़ाए. तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें तैमूर, इनाया, अक्षय कुमार और सनी लियोनी के बच्चे रंगों में सराबोर दिखे.
सोमवार को देशभर में होली का त्योहार मनाया गया. कोरोना के बीच भले ही सड़कों पर वो जमघट नहीं दिखा पर सभी ने अपनों के साथ घर में होली का जश्न धूमधाम से मनाया. बॉलीवुड सितारों में भी होली के लिए खास उत्साह नजर आया. तैमूर अली खान से लेकर नितारा तक, सभी ने जमकर रंग उड़ाए. तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें तैमूर, इनाया, अक्षय कुमार और सनी लियोनी के बच्चे रंगों में सराबोर दिखे. करीना कपूर ने बेटे तैमूर की फोटो शेयर कर लिखा- 'सुरक्षित रहें लोगों, हैप्पी होली मेरी तरफ से'. तस्वीर में तैमूर हरे-गुलाबी रंग से लिपटे नजर आए और उनका टशन देखने को मिला.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










