
होली पर इतने दिन के लिए बंद रहेंगे स्कूल, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
AajTak
होली का त्योहार बेहद करीब है. इस दौरान स्कूलों से लेकर बैंक तक में छुट्टी होने वाली है. ऐसे में आइए जान लेते हैं कि किस-किस दिन अवकाश रहने वाला है.
अलग-अलग राज्यों में स्कूलों या बैंक की छुट्टी राज्यों के कैलेंडर और आने वाले त्योहार के मुताबिक होती है. ऐसे में रंगों का त्योहार होली आने वाला है. हर बार की तरह इस बार भी तारीखों को लेकर कन्फ्यूजन देखने को मिल रहा है. लेकिन अगर आप आने वाले दिनों में बैंक से जुड़ा कोई काम करने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. कल से यानी 28 फरवरी से अगले 5 दिनों के लिए बैंकों में छुट्टी रहने वाली है. वहीं, स्कूलों की करीब 4 दिन की छुट्टी रहेगी. अगर आपने अपने बैंक का काम नहीं खत्म किया तो, आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
कब-कब बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज?
कल से बैंकों की छुट्टी का सिलसिला शुरू होने वाला है. कल महीने का चौथा शनिवार है, जिसके कारण देश के बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद रविवार के चलते स्कूलों और बैंकों में छुट्टी है. वहीं सभी स्कूल 2, 3 और 4 मार्च तक बंद रहेंगे. इसके बाद 2 मार्च से होली के त्योहार के कारण अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां शुरू होने जा रही हैं. इसकी जानकारी आपको होनी चाहिए वरना आपको परेशान होना पड़ सकता है.2 मार्च को होलिका दहन के मौके पर लखनऊ और कानपुर के बैंकों में छुट्टी रहेगी. हालांकि, पूरे देश के बैंक खुले रहेंगे. लेकिन देशभर के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा. इसके बाद 3 मार्च को दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना और कोलकाता शहरों में धुलंडी और डोल जतरा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. 4 मार्च को होली का त्योहार है जिसके कारण देश के ज्यादातर शहरों जैसे अहमदाबाद, चंडीगढ़, रांची और लखनऊ में बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे.
ऑनलाइन की है सुविधा
भले बैंक की सेवाएं नहीं चालू होंगी लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि डिजिटल और ऑनलाइन सर्विस जैसे मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और यूपीआई काम करेंगे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









