
होटल रूम, तीन लड़कियां और डमी कस्टमर... रिहायशी इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट, रेड पड़ी तो खुला राज
AajTak
नागपुर के एक रिहायशी इलाके में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है. पुलिस ने ऑपरेशन शक्ति अभियान के तहत होटल में छापा मारा, जहां से तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया. इसी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस छापे में रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए डमी ग्राहक को पुलिस ने मौके पर भेजा था.
नागपुर शहर के एक शांत रिहायशी इलाके में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. यहां प्रमिला प्रकाश होटल में जब पुलिस ने छापा मारा तो पूरी कहानी सामने आ गई. यहां से पुलिस ने तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया है. पुलिस ने ऑपरेशन शक्ति अभियान के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया.
पुलिस ने बताया कि यह रैकेट संचालक युवतियों को कम समय में अधिक पैसे कमाने के लालच में फंसाते थे और उनसे देह व्यापार करवाते थे. इसके पीछे दो मुख्य आरोपी पाए गए, जिनमें कंचन नीमजे और दीपक हेमंत कुमार शुक्ला शामिल हैं. इन दोनों को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें: बोकारो: कोलकाता से बुलाई जाती थीं लड़कियां, बोकारो पुलिस ने छापा मारकर किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
दरअसल, पुलिस ने डमी कस्टमर भेजकर होटल में पड़ताल कराई थी. जैसे ही डमी ग्राहक वहां पहुंचा, पूरा रैकेट उजागर हो गया. डमी कस्टमर ने बातचीत की. इस दौरान होटल संचालकों की पूरी करतूत सामने आ गई. इसके बाद पीछे से पुलिस फोर्स ने छापा मार दिया. इस दौरान तीन लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
नागपुर पुलिस की सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से कहा गया कि ऑपरेशन शक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है. पिछले कुछ महीनों से शहर में मानव तस्करी और सेक्स रैकेट के खिलाफ कड़ी कारवाई की जा रही है. इस छापे में होटल के सीसीटीवी कैमरे, DVR और अन्य साक्ष्य भी पुलिस ने जब्त किए हैं, जिससे पूरे रैकेट का नेटवर्क उजागर होगा.
पुलिस का कहना है कि शहर में अब किसी भी इलाके में अवैध काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस छापे से यह भी सामने आया कि रैकेट संचालक सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों को आसानी से फंसाते हैं और उन्हें दबाव में रखते हैं.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










