होटल में रोमांस कर रहे कपल के साथ हुई ऐसी घटना, हॉलिडे हुआ बर्बाद!
AajTak
कपल का कहना है कि वो जिस होटल में ठहरे थे, वहां का एक गार्ड चोरी-छिपे उनके निजी पलों को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा था.
एक कपल छुट्टियां मनाने विदेश गया. लेकिन वहां उनके साथ ऐसी घटना हुई कि वो अपनी ट्रिप को बीच में ही छोड़कर वापस लौटने को मजबूर हो गए. कपल का कहना है कि वो जिस होटल में ठहरे थे, वहां का एक गार्ड चोरी-छिपे उनके निजी पलों को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा था.
जब कपल ने इसकी शिकायत होटल स्टाफ से की तो उन्होंने इसे अनसुना कर दिया. उल्टे स्टाफ ने कहा कि कपल ने शराब पी रखी थी. बहस के बाद होटल स्टाफ ने कपल के आरोप को खारिज कर दिया.
'डेली स्टार' से बात करते हुए ब्रिटेन के रहने वाले 28 साल के Abigail Higson ने बताया कि वो अपनी पार्टनर Usama Qazi के साथ छुट्टियां बिताने स्पेन गए थे. यहां समुंदर किनारे एक फेमस होटल में उन्होंने स्टे किया. लेकिन एक दिन जब वो पार्टनर संग अपने रूम में रोमांस कर रहे थे, तभी उन्हें दरवाजे के पास किसी की परछाई दिखाई दी.
जब Abigail Higson ने पास जाकर देखा तो एक शख्स हाथ में मोबाइल लेकर खड़ा था. Abigail का कहना है कि वो शख्स उनके निजी पलों को रिकॉर्ड कर रहा था. बकौल Abigail जब उन्होंने उससे मोबाइल छीनने की कोशिश की तो भाग खड़ा हुआ. उन्होंने कुछ दूर उसका पीछा भी किया लेकिन वो शख्स उनके हाथ नहीं आया.
कपल ने छोड़ दिया होटल
Abigail Higson के मुताबिक, उनके निजी पलों को रिकॉर्ड करने वाला शख्स होटल का सिक्योरिटी गार्ड था. ऐसे में उन्होंने होटल के रिसेप्शन में जाकर इसकी शिकायत की. लेकिन होटल स्टाफ ने कपल पर शराब के नशे में होने का आरोप लगा दिया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










