
होटल में प्रेमी ने बनाए संबंध, मैनेजर ने 'धंधे' में धकेला... 13 साल की लड़की संग 15 दिन तक हैवानियत, दिल दहला देगी ये खौफनाक कहानी
AajTak
प्यार का झांसा, फिर धोखा और उसके बाद शुरू हुआ हैवानियत का वो अंतहीन सिलसिला जिसने पुलिस के भी रोंगटे खड़े कर दिए. गोरखपुर में एक 13 साल की लड़की को उसके प्रेमी ने होटल में लावारिस छोड़ा, तो वहां मौजूद भेड़ियों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. इसके बाद 'धंधे' में धकेल दिया.
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां 13 साल की लड़की को उसके इंस्टाग्राम वाले 'प्रेमी' ने सब्जबाग दिखाकर घर से बुलाया. होटल में तीन दिनों तक उसके साथ रेप करता रहा. फिर उसे अंधेरे कमरे में अकेला छोड़कर फरार हो गया. इसके बाद दरिंदे 15 दिनों तक लड़की के साथ हैवानियत करते रहे.
यह पूरा मामला गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र का है. बीते 5 जनवरी को एक माता-पिता ने अपनी 13 साल की बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. लेकिन पुलिस को पीड़िता तक पहुंचने में 15 दिन लग गए. 20 जनवरी को जब पुलिस ने उसको नौसड़ स्थित एक होटल से बरामद किया, तो उसके साथ हुई बर्बरता की दास्तां सुनकर तफ्तीश करने वाले अफसरों के रोंगटे खड़े हो गए.
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि पीड़िता पिछले 6 महीने से शाहपुर इलाके के एक 15 साल के लड़के के संपर्क में थी. मोबाइल पर शुरू हुई यह दोस्ती धीरे-धीरे कथित प्यार में तब्दील हो गई. 1 जनवरी को लड़की अपनी मां के मोबाइल से बातचीत कर प्रेमी के झांसे में आकर घर से निकल गई. प्रेमी उसे गीडा इलाके के 'भूमि पैलेस' होटल ले गया, जहां तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया.
दवाएं खिलाकर बनाते रहे हवस का शिकार
वहां लगातार उसके साथ रेप करता रहा. इसके बाद वह धोखेबाज प्रेमी उसे वहीं लावारिस छोड़कर भाग निकला. उसके जाने के बाद होटल मालिक धीरेंद्र सिंह उर्फ अभय सिंह और मैनेजर आदर्श पांडेय ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया. मदद करने की बजाय इन भेड़ियों ने उसके साथ गैंगरेप किया. जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो दरिंदे उसे दवाएं खिलाकर हवस का शिकार बनाते रहे.
होटल मैनेजर ने लड़की को स्पा सेंटर को बेचा

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.






