
होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पंजाब से हिमाचल लाईं जाती थीं लड़कियां
AajTak
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से पुलिस ने एक सेक्स रैक्ट का भंडाफोड़ किया है. एसपी आकृति शर्मा ने बताया कि इस मामले में एक महिला और युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो एक होटल का मालिक है. साथ ही तीन लड़कियों का रेस्क्यू भी किया गया. दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा.
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला और होटल के मालिक को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि कांगड़ा जिला के भड़ोली निवासी सरला देवी उर्फ माता यह सेक्स रैकेट चला रही थी.
पुलिस का कहना है कि पिछले 20 सालों से यह महिला जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ी है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान पंजाब की तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया है. दलाल सरला देवी उर्फ माता पिछले कुछ समय से हमीरपुर पुलिस के निशाने पर थी.
पुलिस की विशेष टीम ने महिला को रंगे हाथ पकड़ा
महिला को रंगे हाथों पकड़ने के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था. प्लान के तहत गोपनीय तरीके से महिला दलाल से जुड़े लोगों से संपर्क साधा. फिर क्लाइंट बनकर मंगलवार देर रात निजी होटल नादौन में पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने महिला और होटल के मालिक को अरेस्ट किया.
होटल में कस्टमर बनकर पहुंचे थे पुलिस जवान
जानकारी के मुताबिक, विशेष टीम के दो पुलिस जवान कस्टमर बनकर महिला के पास पहुंचे महिला ने दोनों पुलिसकर्मियों को लड़कियों के फोटो दिखाएं. इसके बाद महिला को पैसे दिए गए, तब उसने होटल के अंदर एक कमरे में जाने के लिए कहा. वहां पर पहले से ही लड़कियां मौजूद थीं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









