
होटल, डायरी और पैसे लहराते लोग... मतदान से पहले विनोद तावड़े पर लगे 'कैशकांड' के आरोप की पूरी कहानी
AajTak
बीजेपी के महासचिव होटल में नोट बांटते हुए मिले हैं. ऐसा आरोप बहुजन विकास अघाड़ी की ओर से विनोद तावड़े पर लगाया गया है. तमाम तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिसमें नालासोपारा के विवांत होटल में बहुजन विकास अघाड़ी के लोग हाथों में नोट की गड्डियां लहरा रहे हैं.
महाराष्ट्र में कल विधानसभा चुनाव होना है. ऐसे में आज यानी मंगलवार को बस एक ही खबर की चर्चा है कि बीजेपी के महासचिव होटल में नोट बांटते हुए मिले हैं. ऐसा आरोप बहुजन विकास अघाड़ी की ओर से विनोद तावड़े पर लगाया गया है. तमाम तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिसमें नालासोपारा के विवांत होटल में बहुजन विकास अघाड़ी के लोग हाथों में नोट की गड्डियां लहरा रहे हैं. नालासोपारा से बीवीए उम्मीदवार क्षितिज ठाकुर ने वो डायरी भी बरामद करने का दावा किया है जिसमें पैसे पाने वाले लोगों का नाम है.
कई घंटे तक चले इस हंगामे के बाद चुनाव आयोग ने विनोद तावड़े और राजन नाइक के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है. लेकिन उसके बाद ही विनोद तावड़े पर आरोप लगाने वाले क्षितिज ठाकुर और हितेंद्र ठाकुर ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की और नोट कांड को लेकर शंका समाधान और सफाइयां पेश की हैं.
विपक्ष को मिला मुद्दा
लेकिन इस खबर के सामने आते ही पूरे विपक्ष को बड़ा मुद्दा मिल गया है. शिवसेना यूबीटी से लेकर एनसीपी और कांग्रेस तक सबने बीजेपी पर चुनावी भ्रष्टाचार को लेकर हमले किए हैं. विपक्षी नेताओं ने कहा है कि चुनाव आयोग उनके थैले चेक करता रहा और बीजेपी महासचिव के पास 5 करोड़ रुपये मिल गए. फिलहाल इस मामले की जांच होगी, सच सामने आएगा लेकिन तब तक सियासत को बड़ा मुद्दा मिल गया है.
सबसे जरूरी सवाल...
ऐसे में सवाल है कि ठीक मतदान से पहले सामने आए इस नोटकांड से क्या महाराष्ट्र में होने वाली वोटिंग के रुख पर असर पड़ेगा? क्या नोटकांड के आरोपों पर विनोद तावड़े की सफाई से वोटर संतुष्ट हो जाएंगे?

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








