
होटल, टैक्सी और पुलिस स्टेशन... गोवा मर्डर केस के 5 किरदार, जो खोलेंगे सूचना सेठ की खूनी साजिश के हर राज
AajTak
गोवा मर्डर केस में बच्चे की हत्या करने की आरोपी महिला अगर पुलिस की पकड़ में नहीं आती तो वह इस वारदात के सभी निशान मिटा सकती थी. पुलिस सूचना सेठ तक कैसे पहुंची, यह पूरी कहानी ड्राइवर ने बता दी है, लेकिन पांच किरदार ऐसे हैं, जिनके बारे में समझना जरूरी है.
'द माइंडफुल एआई लैब' की सीईओ सूचना सेठ पर अपने ही चार साल के बेटे की हत्या का इल्जाम है. हत्या होटल के कमरा नंबर 404 में हुई. पुलिस ने उसे गोवा से सैकड़ों मील दूर चित्रदुर्ग में पकड़ा. पुलिस के पास सूचना पहुंचने और महिला को पकड़ने जाने का किस्सा तो उस कैब ड्राइवर ने ही बता दिया, लेकिन इस पूरे किस्से में सूचना सेठ के अलावा एक दो नहीं, पूरे पांच ऐसे किरदार हैं, जिनके बारे में समझना जरूरी है.
किरदार नबंर एक- देबाशीष मांझी- होटल स्टाफ देबाशीष मांझी ने ही कमरे में खून के निशान देखे, तौलिये में खून लगा देखा और इस बात की जानकारी तुरंत मैनेजर को दी.
किरदार नंबर दो- गगन गंभीर- होटल मैनेजर ने स्टाफ के बताने पर कमरे का मुआयना किया. खून की इत्तेला पुलिस को दी. बेटे के लापता होने पर शक जाहिर किया.
किरदार नंबर तीन- परेश नाईक- गोवा के पुलिस इंस्पेक्टर सूचना मिलते ही फौरन होटल पहुंचे. टैक्सी ड्राइवर से कोंकणी भाषा में फोन पर बात की. महिला के बारे में ड्राइवर को सचेत किया.
किरदार नंबर 4-रॉय जॉन डिसूजा- टैक्सी ड्राइवर डिसूजा सूचना सेठ को लेकर बेंगलुरु जा रहा था. पुलिस के निर्देश के मुताबिक काम किया, कार को सीधा थाने में ले गया.
किरदार नंबर 5- शिव कुमार- कर्नाटक के सब इंस्पेक्टर शिव कुमार गोवा पुलिस के संपर्क में रहे. सूचना सेठ को पकड़ा और उसके बैग से शव बरामद किया. चश्मदीदों के बयान दर्ज किए.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








