
होटल के एक कमरे में 4 लड़कियां और 2 लड़के... कानपुर में पुलिस ने पकड़ा सेक्स रैकेट, मच गई अफरा-तफरी
AajTak
यूपी के कानपुर में होटल रॉयल गैलेक्सी में पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा है. यहां छापेमारी के दौरान होटल के कमरे से 4 लड़कियों सहित 8 लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें दो दलाल भी शामिल हैं. पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं. सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर कुछ लड़कियों, युवकों और दलालों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था. इस मामले की सूचना काफी समय से मिल रही थी. इसी के बाद पुलिस ने छापा मारा और 8 लोगों को गिरफ्तार किया.
जानकारी के अनुसार, एडीसीपी आकाश पटेल को सूचना मिल रही थी कि माल रोड चौराहे पर फीलखाना क्षेत्र में होटल रॉयल गैलेक्सी में सेक्स रैकेट चल रहा है. इसकी सूचना के बाद एडीसीपी ने पहले मुखबिर से मामले का पता लगाया. जब पूरी सूचना पुख्ता हो गई तो फीलखाना थाने की पुलिस के साथ होटल में छापेमारी कर दी.
पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही होटल को घेर लिया. इसके बाद अंदर जाकर देखा तो कमरों में लड़कियों और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले. पुलिस ने होटल से चार महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो दलाल भी शामिल हैं, जो लड़कियों को होटल तक पहुंचाने का काम करते थे.
छापेमारी को लेकर क्या बोलेे एडीसीपी?
एडीसीपी आकाश पटेल ने बताया कि सूचना पर होटल में छापा मारा गया है, इनमें चार लड़कियों के साथ एक युवक को पकड़ा गया है. इसके साथ दो लोग ऐसे हैं, जो लड़कियों को यहां लेकर आते थे, वे दलाली करते थे. होटल से कुल आठ लोग पकड़े गए हैं, जिनके पास से कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं. सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









