
होटल की लिफ्ट से गिरकर कारोबारी की मौत, केरल से कपड़ा खरीदने आए थे सूरत
AajTak
मूल रूप से केरल के रहने वाले कपड़ा कारोबारी रंजीत बाबू अपनी पत्नी सितारा के साथ सूरत शहर के रिंग रोड इलाके में स्थित होटल टैक्स प्लाजा में ठहरे थे. शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे रंजीत अपनी पत्नी के साथ होटल के कमरे में पहुंचे. पत्नी होटल के कमरे में थी और फ्रेश होने के बाद पति करीब साढ़े छह बजे कपड़ा खरीदने के लिए होटल की सातवीं मंजिल स्थित कमरे से बाहर निकला.
गुजरात के सूरत में कपड़ा खरीदने आए एक कपड़ा कारोबारी की होटल की लिफ्ट से गिरकर मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जिसका भी लापरवाही पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से केरल के रहने वाले कपड़ा कारोबारी रंजीत बाबू अपनी पत्नी सितारा के साथ सूरत शहर के रिंग रोड इलाके में स्थित होटल टैक्स प्लाजा में ठहरे थे. शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे रंजीत अपनी पत्नी के साथ होटल के कमरे में पहुंचे. पत्नी होटल के कमरे में थी और फ्रेश होने के बाद पति करीब साढ़े छह बजे कपड़ा खरीदने के लिए होटल की सातवीं मंजिल स्थित कमरे से बाहर निकला.
ये भी पढ़ें- नीचे आने की जगह तेजी से ऊपर चली गई लिफ्ट, 25वीं मंजिल की छत तोड़कर रुकी... नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी का मामला
इस बीच होटल की सातवीं मंजिल पर लिफ्ट का दरवाजा खुलते ही वह नीचे ग्राउंड फ्लोर पर गिर गए. इसकी जानकारी होटल स्टाफ को लगी, तो होटल स्टाफ ने एंबुलेंस बुलाकर घायल कपड़ा कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन उससे पहले ही कपड़ा कारोबारी की मौत हो चुकी थी. कपड़ा कारोबारी की पत्नी सितारा ने बताया कि हम यहां कपड़े खरीदने आए थे.
हम 4 बजे होटल पहुंचे और करीब 6 बजे मेरे पति सामान खरीदने नीचे चले गए. तभी रिसेप्शन से फोन आया कि नीचे आ जाओ हमें अस्पताल जाना है. अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि उनकी मौत हो गई है. मेरे दो बच्चे हैं. बड़ा सातवीं कक्षा में और छोटा चौथी कक्षा में पढ़ता है.
मामले में डीसीपी ने कही ये बात

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










