
हैदराबाद: बुर्का पहनी छात्राओं को परीक्षा में बैठने से रोका, मंत्री बोले- महिलाओं को जितना हो सके खुद को ढंकना चाहिए
AajTak
तेलंगाना में हिजाब विवाद का एक मामला सामने आया है. परीक्षा देने पहुंची छात्राओं ने आरोप लगाया कि उनको परीक्षा में इसलिए नहीं बैठने दिया क्योंकि उन्होंने हिजाब पहना था. इसे लेकर जब तेलंगाना के मंत्री से सवाल किया तो उन्होंने अटपटा और विवादित बयान दे दिया.
कर्नाटक के बाद अब हैदराबाद में बुर्के को लेकर विवाद हो गया है. शुक्रवार को बुर्का पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचीं छात्राओं ने आरोप लगाया कि केवी रंगा रेड्डी महिला डिग्री कॉलेज के स्टाफ ने उन्हें परीक्षा में बैठने से रोक दिया. मुस्लिम छात्रों ने आरोप लगाया कि परीक्षा देने से पहले उन्हें आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा और बाद में अपना बुर्का हटाकर परीक्षा देनी पड़ी.
इसके बाद, जब तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने विवादित बयान दे दिया. महमूद अली ने कहा कि महिलाओं को जितना हो सके खुद को ढंकना चाहिए. जब उनसे केवी रंगा रेड्डी कॉलेज में हुई घटना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं छोटे कपड़े पहनती हैं तो समस्या होती है.
महबूब अली ने कहा, 'हमारी नीति बिल्कुल धर्मनिरपेक्ष नीति है. हर किसी को अपनी इच्छानुसार ड्रेस पहनने का अधिकार है. लेकिन, किसी को हिंदू या इस्लामी प्रथाओं के अनुसार पोशाक पहनने का अभ्यास करना चाहिए और यूरोपीय संस्कृति का पालन नहीं करना चाहिए नहीं तो हालात खराब होंगे. हमें अपनी पोशाक संस्कृति का सम्मान करना चाहिए. विशेष रूप से, महिलाओं को छोटे कपड़े नहीं पहनने चाहिए और उन्हें जितना हो सके खुद को ढंकना चाहिए. कम कपड़े पहनने से परेशानी होती है.'
आजमपुरा में एक वार्ड कार्यालय के उद्घाटन समारोह में पहुंचे महमदू अली ने कहा कि रंगा रेड्डी कॉलेज की घटना को हम देखेंगे और उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे. दरअसल छात्राएं शुक्रवार को परीक्षा देने के लिए कॉलेज पहुंची थी. आरोप है कि छात्राओं को इस वजह से परीक्षा देने से रोक दिया गया क्योंकि उन्होंने बुर्का पहना हुआ था. इसके बाद जब उन्होंने बुर्का उतारा तब जाकर उन्हें परीक्षा देने की अनुमति मिली.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








