
हैदराबाद: बीजेपी की 2024 चुनाव पर नजर, हर घर तिरंगा कार्यक्रम की होगी शुरुआत, बैठक में अग्निपथ योजना की तारीफ
AajTak
बीजेपी राष्ट्रवाद के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए और देश को एकजुट करने के लिए "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम की शुरुआत करेगी और विभिन्न सरकारी योजनाओं के 30 करोड़ से अधिक लाभार्थियों तक पहुंच बनाएगी.
हैदराबाद में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया. उन्होंने शनिवार को विपक्ष पर "विनाशकारी" राजनीति करने और प्रधानमंत्री मोदी के विरोध करने के उत्साह में भारत का विरोध करने का आरोप लगाया. नड्डा ने कहा कि बीजेपी गरीबों को सशक्त बनाने में लगी है, जबकि दूसरे दल अपने ही परिवारों को सशक्त बनाने में व्यस्त हैं.
बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन पीएम मोदी जैसे शीर्ष नेताओं समेत पार्टी के करीब 350 प्रतिनिधि शामिल हुए. इस दौरान इन नेताओं ने आने वाले विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए कई घोषणाएं भी की हैं.
"हर घर तिरंगा" कार्यक्रम की होगी शुरुआत
बीजेपी राष्ट्रवाद के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए और देश को एकजुट करने के लिए "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम की शुरुआत करेगी और विभिन्न सरकारी योजनाओं के 30 करोड़ से अधिक लाभार्थियों तक पहुंच बनाएगी, जिन्हें राजनीतिक बोलचाल में "लाभार्थी" के रूप में जाना जाता है. जेपी नड्डा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार और परिवारवाद के लिए प्रहार किया. उन्होंने विपक्ष पर वैक्सीनेशन, कृषि कानून और पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक जैसे मुद्दों पर लोगों को गुमराह करके गैर-जिम्मेदाराना तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया.
आदिवासियों के लिए मोदी ने किया काम
एक बयान के मुताबिक, नड्डा ने ये भी कहा कि मोदी सरकार ने आदिवासी समुदाय के विकास के लिए सबसे अधिक काम किया है. उन्होंने विपक्ष से राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की अपील की. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है, वहीं विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










