
हैदराबाद की कंपनी, तमिलनाडु के कारीगर और अयोध्या में वर्कशॉप... ऐसे बने राम मंदिर में लगे स्वर्ण द्वार
AajTak
अयोध्या के राम मंदिर में पहला स्वर्ण दरवाजा लगाया जा चुका है. यहां इस तरह के 13 और दरवाजे लगाए जाने हैं, जिसकी तैयारी चल रही है. इन स्वर्ण दरवाजों को हैदराबाद की कंपनी ने बनाया है. दरवाजों पर नक्काशी तमिलनाडु के कारीगरों ने की है, जिसके लिए अयोध्या में अस्थाई वर्कशॉप चल रहा है.
Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह (ram mandir pran pratishtha) की तैयारियां जोरों पर हैं. यहां तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है. इसी कड़ी में श्री राम मंदिर में सोने का पहला (Gold Door) दरवाजा लगाया गया है. यह दरवाजा हैदराबाद की कंपनी ने तैयार किया है. इसमें तमिलनाडु के कारीगरों ने मशक्कत की, जिसके लिए अयोध्या में इसे बनाने की पूरी तैयारी की गई.
राम मंदिर के इन सोने के दरवाजों को हैदराबाद की 100 साल पुरानी कंपनी अनुराधा टिंबर तैयार कर रही है. राम मंदिर में लकड़ी के दरवाजे बनाए जा रहे हैं. इन दरवाजों के लिए अयोध्या में अस्थाई रूप से एक वर्कशॉप चल रही है, जिसमें ये गेट बनाए जा रहे हैं. इस वर्क शॉप में काम कर रहे शेखर दास का कहना है कि जो दरवाजे बनाए गए हैं,
लकड़ी के दरवाजों पर तमिलनाडु के कारीगरों ने की है नक्काशी
राम मंदिर के दरवाजों की डिजाइन को लेकर विशेष ध्यान रखा गया है. हिंदू धर्म में जो शुभता के प्रतीक चिह्नों को उकेरा गया है. लकड़ी के दरवाजों पर नक्काशी तमिलनाडु के कारीगरों ने की है. दरवाजों पर नागर शैली के निर्माण की झलक भी देखने को मिलेगी. इन दरवाजों पर सोने की परत चढ़ाई गई है.
दरवाजों पर उकेरे गए हैं कमल दल, हाथी, झरोखे जैसे डिजाइन
मंदिर के गर्भगृह में मुख्य द्वारों की पूजा की जा चुकी है. गर्भगृह के दोनों तरफ दरवाजे लगाए जा रहे हैं. मंदिर निर्माण स्थल के पास वर्कशॉप चल रही है, जिसमें इन दरवाजों को तैयार किया गया है. इन दरवाजों पर कमल दल, हाथी, झरोखे जैसे डिजाइन बने हैं, जो भव्य दिख रहे हैं.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








