
हैकर्स इस तरह से YouTubers को बनाते हैं अपना शिकार, फिर शुरू होता है 'स्कैम का खेल'
AajTak
आपने कई बार YouTube पर क्रिप्टोकरेंसी का प्रचार करते हुए किसी चैनल को देखा होगा. इन चैनल्स पर लाखों की संख्या में सब्सक्राइबर्स होते हैं. अगर आप चैनल की पड़ताल करेंगे, तो पाएंगे ये किसी मशहूर क्रिएटर का यूट्यूब चैनल है, जिसे हैक कर लिया गया है. हैकर्स इस तरह से चैनल को निशाना बनाकर लोगों के साथ ठगी करना चाहते हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
क्या आपने कभी गौर किया है कि किसी YouTube लाइवस्ट्रीमिंग पर एलॉन मस्क या जेफ बेजोस अचानक नजर आने लगते हैं. इतना ही नहीं ये आपको क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का लालच भी देते हैं. बहुत से लोगों को इस तरह की लाइवस्ट्रीमिंग दिख जाती है.
कुछ लोग इन्हें देखकर आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन लाखों सब्सक्राइबर्स वाले चैनल पर ऐसी क्लिप के प्ले होने से बहुत से लोग स्कैमर्स के जाल में फंस भी सकते हैं. अगर आप इन चैनल्स पर ध्यान देंगे तो पाएंगे कि ये आपके किसी पसंदीदा यूट्यूबर का चैनल है, जो अब हैक हो चुका है.
YouTube हैकिंग के इस जाल में कई लोग फंस चुके हैं. BeerBiceps, Elvish Vlogs, Wanderers Hub हो या फिर भारतीय सुप्रीम कोर्ट का YouTube अकाउंट- हैकर्स ने इन सभी को अपना शिकार बनाया है. अब सवाल आता है कि कैसे हैकर्स के जाल में ये YouTuber फंस जाते हैं.
साइबर क्रिमिनल्स का एक नेटवर्क सामने आया है, जो चर्चित अमेरिकी एंटरप्रेन्योर का डीप फेक वीडियो लोगों को ठगने के लिए इस्तेमाल करते हैं. ये स्कैमर्स ऐसे यूट्यूब अकाउंट्स को निशाना बनाते हैं, जिनके लाखों में सब्सक्राइबर्स होते हैं. इन पर ये फर्जी वीडियो स्ट्रीम करते हैं, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का लालच देते हैं.
यह भी पढ़ें: आपका फोन भी होता है गर्म और दिखते हैं ये साइन, मतलब हो गया है Hack
कुछ महीनों पहले हर्ष और प्रेरणा मल्हान इस तरह के साइबर अटैक का शिकार हुए. उन्होंने एक संदिग्ध PDF पर क्लिक किया था, जो GoPro ब्रांड कोलैबोरेशन के नाम से आया था. इस क्लिक के बाद उनका चैनल हाईजैक हुआ और उनके चैनल का नाम बदलकर Michael Slayer कर दिया गया. इस चैनल से फर्जी वीडियो को स्ट्रीम किया गया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











