
हेलमेट पहनिए, सैयारा को भी पहनाइए… UP पुलिस का शेयर किया ये Video वायरल
AajTak
यूपी पुलिस लोगों को ट्रैफिक रूल के प्रति जागरूक करने में 'सैयारा' मूवी का सहारा ले रही है. युवाओं से हेलमेट पहनने की अपील करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक गजब का क्रिएटिव तरीका निकाला है. इसके लिए मूवी के एक सीन का इस्तेमाल किया है. आप भी देखिए क्या है ये वायरल वीडियो?
हाल ही में रिलीज हुई 'सैयारा' मूवी को लेकर इन दिनों युवाओं में गजब का क्रेज देखा जा रहा है. इस रोमांटिक मूवी को लेकर नौजवानों की दीवानगी का ही असर है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी इसे अपने ट्रैफिक जागरूकता कैंपेन के लिए एक टूल की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है.
सोशल मीडिया पर 'सैयारा' मूवी के कुछ दृश्यों को लेकर यूपी पुलिस के हैंडल से युवाओं को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है. इस तरह उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए क्रिएटिविटी पहल करते हुए युवाओं तक पहुंचने की एक मजेदार कोशिश की है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यूपी पुलिस का वीडियो यूपी पुलिस का वीडियो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Uppolice नाम के हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है. इसका कैप्शन है - हेलमेट पहनिए, सैयारा को भी पहनाइए... वरना रोमांस से पहले रोडमैप बदल सकता है. मोहब्बत में सेफ्टी जरूरी है. इसके साथ ही रोड सेफ्टी, सैयारा विद हेलमेट और सैयारा को हैशटैग भी किया है.
'सैयारा' मूवी के सीन के जरिए दिखाई क्रिएटिविटी वीडियो में यूपी पुलिस ने गजब की क्रिएटिविटी दिखाई है. इसमें सैयारा मूवी का एक सीन है. जिसमें अभिनेता बाइक पर बिना हेलमेट पहने दिख रहा है और अभिनेत्री उसके पास से जाती हुई दिखती है. वीडियो शुरू होने पर टेक्स्ट लिखा हुआ आता है- जब सैयारा बिना हेलमेट के साथ जाने को कहे.
फिल्म के सीन के साथ किया ऐसा ट्विस्ट फिर फिल्म के इस सीन में हीरो पीछे से हीरोइन का हाथ पकड़ लेता है और बोलता है - अभी भी कुछ समय बाकी है मेरे पास. तभी वीडियो में टेक्स्ट लिखा आता उन पलों को लंबा बनाने के लिए और फिर एक्टर के बाइक के हैंडल पर और एक्ट्रेस के हाथ में एक-एक हेमलमेट आ जाता है. फिर वीडियो पर ऊपर लिखा हुआ आता है - हेलमेट जरूर लगाइए.
वीडियो के अंत में लिखा हुआ आता है - अकेले हो या सैयारा के साथ हेलमेट जरूर लगाएं. यूपी पुलिस का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शंस आ रहे हैं.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








