
हेलमेट न पहनने पर भेजा ₹10 लाख का ई-चालान, 22 साल का युवक 11 महीने से काट रहा पुलिस के चक्कर
AajTak
अनिल अपने पिता कालू हड़िया के साथ शाहीबाग स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय गए और ई-चालान विभाग से चालान रद्द करने की गुहार लगाई. पुलिसकर्मियों ने नियमों का हवाला देकर ईमेल के जरिए आवेदन करने को कहा. अनिल ने ईमेल कर दिया, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं मिला.
Gujarat News: अहमदाबाद के एक वाहन चालक को हेलमेट न पहनने पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से 10 लाख 500 रुपए का चालान मिला है. इस असामान्य रूप से भारी दंड राशि से परेशान वाहन मालिक नियम के अनुसार दंड तय करने के लिए पिछले 11 महीनों से कोर्ट और पुलिस के चक्कर काट रहा है.
अहमदाबाद के वस्त्राल निवासी अनिल नरोड़ा स्थित लॉ कॉलेज में पढ़ाई करते हैं और घर खर्च चलाने के लिए अपने घर से कुछ दूरी पर पान का गल्ला चलाते हैं.
अनिल ने बताया कि 11 अप्रैल, 2024 को शाम को वह अपनी एक्टिवा (GJ27 DL 3277) से शांतिपुरा चौराहे से गल्ले के लिए सामान ले जा रहे थे. तभी ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोका और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की. जांच के बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया, लेकिन गल्ले पर पहुंचते ही उनके मोबाइल पर 500 रुपए के चालान का मैसेज आया. अनिल ने तुरंत पुलिसकर्मियों से संपर्क किया और पूछा कि बिना बताए चालान क्यों काटा गया? उनका कहना था कि अगर दंड करना था तो उसी वक्त बता देते, वह राशि भर देते. पुलिसकर्मियों ने चालान लेने से इनकार करते हुए ऑनलाइन भुगतान करने को कहा. बाद में पता चला कि चालान की राशि 10,00,500 रुपए है.
अनिल ने बताया कि वह इस गलत चालान को ठीक करने और दंड भरने के लिए अहमदाबाद के घी कांटा और मिर्जापुर कोर्ट कई बार जा चुके हैं. कोर्ट कर्मियों ने पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी.
इसके बाद अनिल अपने पिता कालू हड़िया के साथ शाहीबाग स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय गए और ई-चालान विभाग से चालान रद्द करने की गुहार लगाई. पुलिसकर्मियों ने नियमों का हवाला देकर ईमेल के जरिए आवेदन करने को कहा. अनिल ने ईमेल कर दिया, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं मिला.
गारमेंट व्यापारी अनिल के पिता कालू हड़िया ने कहा, "हेलमेट न पहनने का दंड नियम के अनुसार 500 रुपए होना चाहिए था, जिसे हम उसी वक्त भरने को तैयार थे. लेकिन 10,00,500 रुपये का चालान देखकर हम हैरान हैं. हम कोर्ट और पुलिस के चक्कर काट रहे हैं, पता नहीं यह समस्या कब हल होगी."

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








