
हेलमेट उतारा और खुद को जोर-जोर से थप्पड़ मारने लगा शख्स, वीडियो देख लोग बोले- गले लगाना चाहिए
AajTak
इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक शख्स खुद को थप्पड़ मार रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद मेंटल हेल्थ को लेकर कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर हर रोज कई वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें कई क्राइम तो कई फनी वीडियो होते हैं. इसी बीच, इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल है, जो काफी मार्मिक है. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स सड़क पर खुद को थप्पड़ मारता रहता है. शख्स का वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग शख्स के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं. ऐसे में देखते हैं कि आखिर वायरल वीडियो में क्या है?
वीडियो में क्या दिख रहा है?
वायरल वीडियो एक ट्रैफिक जाम या फिर ट्रैफिक लाइट का है, जहां गाड़ियां सड़क पर खड़ी हैं और चल नहीं रही है. वीडियो में दिख रहा है कि एक स्कूटी सवार ट्रैफिक में खड़ा है. तभी अचानक ये शख्स अपना हेलमेट उतारता है और खुद को थप्पड़ मारने लगता है. ये शख्स जोर-जोर से खुद को मारता है और एक के बाद एक थप्पड़ जड़ने लगता है. खुद को पीटने के बाद शख्स फिर से हेलमेट पहन लेता है. वीडियो को स्कूटी के पीछे खड़ी कार में बैठे एक शख्स ने रिकॉर्ड किया है. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
हालांकि, अभी तक ये नहीं कहा जा सकता है कि आखिर ये वीडियो कहां का है. लेकिन, गूगल लेंस के जरिए इस वीडियो के बारे में पड़ताल की गई तो पता चला कि ये ताजा वीडियो नहीं है. इस वीडियो को कुछ महीने पहले भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था. लेकिन, अब इंटरनेट पर फिर से ये वीडियो वायरल हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग इसे शेयर कर रहे हैं.
वीडियो शेयर करते हुए लोग कह रहे हैं कि अगर वो उस जगह पर होते तो उस शख्स को गले लगा लेते. साथ ही कई लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं कि इस भाई को मेंटल हेल्थ सपोर्ट की जरूरत है तुरंत. स्ट्रेस का पहला स्टेज निकल चुका है. वहीं एक शख्स ने कहा है, 'आज की हकीकत यही है, दुनिया जितना दंभ भर ले, कितनी ही टेक्नोलॉजी हैं जिससे हम आपस में कनेक्ट रहते हैं, लेकिन डिजिटल दुनिया से इतर मनुष्य अब स्वयं को अकेला महसूस करता है. रियल लाइफ में कोई किसी का दुःख दर्द समझने वाला मिलना मुश्किल है.'

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








