
हेमा मालिनी ने रखी धर्मेंद्र की प्रेयरमीट, नहीं दिखे सनी-बॉबी देओल! पहली बार नजर आईं बेटी आहना
AajTak
हेमा मालिनी ने 11 दिसंबर को दिल्ली में दिवंगत धर्मेंद्र के लिए खास प्रेयर मीट आयोजित की, जिसमें उनकी बेटियां ईशा के साथ आहना भी पहली बार नजर आईं. इससे पहले धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर और देओल परिवार की प्रार्थना सभाओं में हेमा और उनकी बेटियां शामिल नहीं हुई थीं.
बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र देओल ने 24 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह अपनी आंखें सदा के लिए मूंद ली थीं. एक्टर हर किसी के दिल में बसते हैं, उनकी याद में हेमा मालिनी ने एक प्रेयर मीट का आयोजन किया. दिल्ली के डॉ. आंबेडकर इंटरनेशन सेंटर में 11 दिसंबर को एक भावुक माहौल देखने को मिला, जहां हेमा मालिनी ने अपनी दोनों बेटियों- ईशा देओल और आहना देओल के साथ मिलकर दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के लिए प्रेयर मीट आयोजित की.
पहली बार दिखीं आहना
इस प्रार्थना सभा में कुछ चुनिंदा मेहमान मौजूद रहे. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में हेमा मालिनी और बेटियां सफेद और हल्के रंग के पारंपरिक आउटफिट में बेहद शांत और भावुक नजर आईं.
सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात यह रही कि धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी छोटी बेटी आहना देओल पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं. आहना लंबे समय से पब्लिक इवेंट्स से दूरी बनाए हुए थीं, लेकिन पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए वो परिवार के साथ दिखाई दीं.
अरुण गोविल ने दी श्रद्धांजलि
रामानंद सागर की रामायण शो फेम अरुण गोविल ने इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पोस्ट कीं. वो हेमा और आहना के साथ बैठे नजर आए. उन्होंने धर्मेंद्र की तस्वीर के आगे दीया जलाकर, उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












