हेमलता हत्याकांड में नया खुलासा, टीवी शो देखकर सीरियल किलर बनना चाहती थी पायल, फिर रची खौफनाक साजिश
AajTak
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में रहने वाली पायल भाटी ने अपने मां बाप की आत्महत्या का बदला लेने और प्रेमी से शादी करने के लिए पूरी साजिश रची थी. वह अपने मां-बाप की आत्महत्या के लिए अपने भाई के ससुराल वालों को और अपने फुफेरे भाई को जिम्मेदार मानती थी और उन्हें मारने की फिराक में थी.
टीवी सीरियल देखकर सीरियल किलर बनने चली पायल अब पुलिस की गिरफ्त में है. खुद को मरा हुआ दिखाने के लिए उसने बेकसूर हेमलता की हत्या कर दी. अपने मां-बाप की आत्महत्या का बदला लेने के लिए वह हैवानियत की हदें पार करने को तैयार थी. इसके लिए वह पहले दुनिया की नजरों में खुद को मरा हुआ दिखाना चाहती थी. यही कारण रहा कि उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर हेमलता की हत्या कर दी. उसकी पहचान छिपाने के लिए पायल ने मृतक हेमलता के चेहरे पर खौलता हुआ तेल डाला और अपने कपड़े पहनाकर फरार हो गई.
हेमलता का चेहरा जला हुआ था और कद काठी में वह पायल की तरह थी. ऐसे में कोई यह समझ नहीं पाया कि वह पायल है या और कोई. डेडबॉडी के पास एक सुसाइड नोट मिला. जिससे साबित भी हो गया कि पायल ने आत्महत्या कर ली है. इसके बाद पायल के भाई ने बॉडी को अपनी बहन समझकर उसका अंतिम संस्कार तक कर दिया.
पायल ने खुद को मरा हुआ दिखाने के लिए अपने बॉयफ्रेंड अजय के साथ मिलकर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 50 से ज्यादा लड़कियां देखीं. आखिर में अजय को अपने एक दोस्त के जरिए हेमलता के बारे में मालूम हुआ, जो उन्हें अपनी प्लानिंग के हिसाब से सबसे मुफीद लगी. सीरियल किलर बनने को तैयार पायल ने पूरी साजिश रचने में एक टीवी सीरियल 'कुबूल से' और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई क्रिमिनल डॉक्यूमेंट्री की मदद ली. लेकिन इनकी ये प्लानिंग ज्यादा दिन नहीं चली और दोनों आरोपी हेमलता का मर्डर करने के आरोप में गिरफ्तार हो गए.
कैसे खुला राज
पुलिस के मुताबिक 15 नवंबर को हेमलता नाम की एक लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट बिसरख थाने में दर्ज हुई थी. पुलिस हेमलता का नंबर और कॉल रिकॉर्ड ट्रेस कर रही थी, तभी उसे अजय नाम के एक लड़के का नंबर मिला. पुलिस ने अजय के नंबर को ट्रेस किया और उसे हिरासत में ले लिया. अजय से पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि उसने और उसकी प्रेमिका पायल ने मिलकर हेमलता की हत्या कर दी है.
इन लोगों की हत्या करना चाहती थी पायल

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










