
हूती विद्रोहियों ने डच के कार्गो शिप पर किया हमला, मिनर्वाग्राख्त में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
AajTak
सोमवार को हूती विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी में डच के कार्गो जहाज 'मिनर्वाग्राख्त' (Minervagracht) पर हमला किया है. इस हमले में दो नाविक के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. एस्पाइड्स ने बताया कि जहाज पर हमले की सूचना मिलने के बाद 19 सदस्यीय क्रू को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है.
डच के मालवाहक जहाज 'मिनर्वाग्राख्त' पर सोमवार को अदन की खाड़ी में एक विस्फोटक उपकरण से हमला किया गया, जिससे जहाज में भीषण आग लग गई और शिप अदन की खाड़ी में बह गया. इस हमले में दो नाविक के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है. जहाज के ऑपरेटर और यूरोपीय संघ के समुद्री मिशन एस्पाइड्स ने बताया कि हमले के बाद 19 सदस्यीय क्रू को बचाने के लिए एक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है. ये हमला अदन बंदरगाह, यमन से 128 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में हुआ.
जहाज के एम्स्टर्डम-स्थित ऑपरेटर स्प्लीथोफ़्ट (Spliethoff) ने बताया कि जब 'मिनर्वाग्राख्त' पर हमला हुआ तब वह अदन की खाड़ी में इंटरनेशनल जलक्षेत्र में था. हमले में जहाज को काफी नुकसान हुआ और उसमें आग लग गई. उन्होंने बताया कि इस हमले में दो नाविक घायल हो गए. वर्तमान में चालक दल के 19 सदस्यों को हेलीकॉप्टर द्वारा निकटवर्ती जहाजों तक पहुंचाया जा रहा है.
हमले के वक्त नहीं मांगी सुरक्षा
यूरोपीय संघ के समुद्री मिशन एस्पाइड्स (Aspides) ने भी पुष्टि की कि हमले के परिणामस्वरूप जहाज में आग लग गई है और वह बह रहा है. उन्होंने आगे कहा कि जब यमन के अदन बंदरगाह से 128 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में जहाज पर हमला हुआ, तब उसने सुरक्षा की मांग नहीं की थी.
ब्रिटिश रॉयल नेवी एजेंसी यूकेएमटीओ (UKMTO) ने भी बताया कि सैन्य अधिकारियों ने सूचना दी कि एक अज्ञात प्रक्षेप्य (projectile) से एक जहाज को निशाना बनाया गया है और उसमें आग लगने की सूचना है.
देशों के नागरिक हैं क्रू

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






