
'हूती नेताओं के भी सिर कलम करेंगे...', इजरायल ने पहली बार हमास नेता हानिया की मौत की जिम्मेदारी ली
AajTak
इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज ने सोमवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से इस बात को स्वीकार किया कि इजरायल ने ही जुलाई में ईरान में हमास के नेता इस्माइल हानिया की हत्या की थी. यह बयान तेहरान और इजरायल के बीच तनाव को और बढ़ा सकता है.
इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज ने सोमवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से इस बात को स्वीकार किया कि इजरायल ने ही जुलाई में ईरान में हमास के नेता इस्माइल हानिया की हत्या की थी. यह बयान तेहरान और इजरायल के बीच तनाव को और बढ़ा सकता है.
क्या बोले इजरायल के विदेश मंत्री
काट्ज ने कहा, 'इन दिनों जब हूती आतंकी संगठन इजरायल पर मिसाइलें दाग रहा है, तो मैं अपनी बातों की शुरुआत में एक स्पष्ट संदेश देना चाहता हूं- हमने हमास को हराया, हमने हिजबुल्लाह को हराया, हमने ईरान की रक्षा प्रणालियों को खत्म किया और हमने सीरिया में असद शासन को पलट दिया. हम यमन में हूती आतंकवादी संगठन को भी गंभीर झटका देंगे.'
काट्ज ने यह भी कहा, 'हम उनकी रणनीतिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाएंगे और हम उनके नेताओं के सिर कलम करेंगे – जैसे हमने तेहरान, गाज़ा और लेबनान में हानिया, सिनवार और नसरुल्लाह के साथ किया. वैसे ही हम होदैदाह और साना में भी करेंगे.'
बता दें कि ईरान द्वारा समर्थित हूती समूह यमन में सक्रिय है. जो पिछले एक साल से लाल सागर में वाणिज्यिक शिपिंग को निशाना बना रहा है और इजरायल पर एक समुद्री नाकाबंदी लागू करने का प्रयास कर रहा है.
यह भी पढ़ें: हमास, हिजबुल्लाह और असद के बाद अब US ने इजरायल के चौथे दुश्मन के खिलाफ खोला मोर्चा, हूती विद्रोहियों पर बमबारी

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









