
हुलिया बदला, डेढ़ महीने निगरानी, फिर रेड... वाराणसी के गांव में चल रही थी ड्रग्स फैक्ट्री, 28 करोड़ की सामग्री मिली
AajTak
मुंबई से सटे ठाणे की क्राइम ब्रांच (Thane crime branch) ने यूपी के वाराणसी में ड्रग्स (drugs) को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. यहां एक गांव में ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री चल रही थी. महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra police) ने जब गांव में रेड की तो हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके से ड्रग्स सहित करीब 28 करोड़ की सामग्री जब्त की है.
उतर प्रदेश के वाराणसी (varanasi) में ठाणे क्राइम ब्रांच (Thane Crime branch) ने छापेमारी कर ड्रग्स फैक्ट्री (drugs factory) पकड़ी है. यहां दो आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. अधिकारियों का कहना है कि फैक्ट्री से ड्रग्स (drugs) बनाने की सामग्री व मशीनरी सहित करीब 28 करोड़ रुपये की चीजें जब्त की गईं हैं. आरोपी यहां एमडी ड्रग्स तैयार कर रहे थे. मुंबई के पास ठाणे क्राइम ब्रांच ने वाराणसी में करीब डेढ़ महीने तक हुलिया बदलकर निगरानी रखी, इसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया.
अधिकारियों के मुताबिक, इस कहानी की शुरुआत 24 जनवरी 2024 से लेकर 13 फरवरी 2024 तक के बीच शुरू हुई. सूचना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को ड्रग्स तस्करी मामले में पहले मुंबई से सटे वसई-नालासोपारा से गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार आरोपियों में 22 वर्षीय आफताब अजीज मलाडा निवासी वसई,पाम कोर्ट नालासोपारा, 27 वर्षीय जयनाथ चांदबली यादव उर्फ कांचा निवासी सागर अपार्टमेंट नालासोपारा वसई, 32 वर्षीय शेर बहादुर राधेश्याम सिंग उर्फ अंकित निवासी शिवदर्शन बिल्डिंग ओसवालनगर नालासोपारा वसई और 48 वर्षीय हुसैन सलीम सैय्यद निवासी ओमकार अपार्टमेंट राजन पाड़ा नालसोपारा शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: ड्रग्स के 71 कैप्सूल निगले, बिगड़ गई चाल... एयरपोर्ट पर 15.61 करोड़ की कोकीन के साथ विदेशी नागरिक अरेस्ट
गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से 481 ग्राम एमडी (मेफेड्रान ड्रग्स - क्रिस्टल पाउडर) जब्त किया गया है. इसकी कीमत करीब 1405000 बताई गई है. पुलिस ने जब गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ की ड्रग्स के इस कारोबार की कई और कड़ियां खुल गईं.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









