
हुबहू नीतीश कुमार की आवाज... बिहार के इस टीचर का वायरल हो रहा वीडियो
AajTak
बिहार के एक शिक्षक का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करते हुए दिखाई दे रहे हैं. शिक्षक की आवाज नीतीश कुमार से इतनी मिलती-जुलती है कि ऑडियो सुनते समय फर्क करना मुश्किल है. वीडियो में शिक्षक नीतीश के अंदाज में बोलते नजर आ रहे हैं.
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बोलने का अंदाज कुछ ऐसा है कि हर कोई उनकी मिमिक्री करना चाहता है. ऐसी ही कोशिश करते एक शिक्षक का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वह क्लास में अपने साथी शिक्षकों को नीतीश कुमार के अंदाज में संबोधित कर रहे हैं.
मजेदार बात यह है कि शिक्षक की आवाज हुबहू नीतीश कुमार से मिल रही है. अगर वीडियो को न देखकर सिर्फ सुना जाए, तो नीतीश कुमार और उस शिक्षक की आवाज में बमुश्किल ही कोई अंतर ढूंढ पाएगा. शिक्षक की आवाज इस हद तक बिहार के सीएम से मिलती है कि उनकी सिर्फ ऑडियो क्लीप सुनी जाए, तो ऐसा लगेगा कि नीतीश कुमार ही बोल रहे हैं.
सोशल मीडिया पर बिहार के इस शिक्षक का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. एक्स पर वॉइस ऑफ टीचर नाम के एक यूजर ने यह वीडियो पोस्ट किया है. साथ ही यह लिखा है - गजब की मिमिक्री हमारे सीएम नीतीश कुमार जी की, एक बार नीतीश जी को भी सुना दीजिएगा.
वीडियो में टीचर नीतीश कुमार के अंदाज और उनकी आवाज में कहते दिखाई दे रहे हैं कि- आज जो आप सभी शिक्षक बंधु यहां उपस्थित हुए, यह जानकर सबसे बड़ी खुशी हुई. उससे भी सबसे बड़ी खुशी की बात है कि अब तक जो हमलोग सभी बंटे हुए थे. आज हम फिर से एकत्रित हुए हैं. इतना कहते हुए जैसे ही शिक्षक ने कहा - ई सब पहले होता था, बताइये तो... इस पर बाकी शिक्षक ठहाका लगाने लगे.
दो मिनट के इस वीडियो में शिक्षक नीतीश कुमार की मिमिक्री करते हुए उनके बोलने के अंदाज और तौर-तरीका वगैरह का बखूबी नकल किया. शिक्षक की आवाज हुबहू नीतीश कुमार से मिलती है. आंख बंदकर वीडियो सुनने पर शिक्षक और नीतीश कुमार में फर्क कर पाना मुश्किल है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











