
हीरो या विलेन? लॉर्ड्स में जडेजा की जुझारू पारी पर बंटे-बंटे से गावस्कर-कुंबले
AajTak
जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स और ब्रायडन कार्स की तीखी तेज़ गेंदबाज़ी के आगे भारत की शीर्ष और मध्यक्रम की बल्लेबाज़ी बिखर गई. एक समय टीम का स्कोर 82 पर 7 और फिर 112 पर 8 विकेट था. तब ऐसा लगने लगा था कि इंग्लैंड सुबह के सत्र में ही मैच समेट लेगा लेकिन जडेजा ने मोर्चा संभाला और हार मानने से इनकार कर दिया.
रवींद्र जडेजा ने लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन इंग्लैंड के खिलाफ 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को मुकाबले में बनाए रखने के लिए जुझारू पारी खेली. जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स और ब्रायडन कार्स की तीखी तेज़ गेंदबाज़ी के आगे भारत की शीर्ष और मध्यक्रम की बल्लेबाज़ी बिखर गई. एक समय टीम का स्कोर 82 पर 7 और फिर 112 पर 8 विकेट था. तब ऐसा लगने लगा था कि इंग्लैंड सुबह के सत्र में ही मैच समेट लेगा और लॉर्ड्स का लंच शांति से करेगा. लेकिन जडेजा ने मोर्चा संभाला और हार मानने से इनकार कर दिया.
जो हार एकतरफा लग रही थी, वह रवींद्र जडेजा और भारत के नंबर 10 और 11- जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की जुझारू कोशिशों के चलते जीत की ओर बढ़ चली थी. आखिरी दो विकेट की साझेदारी ने 212 गेंदों की रही. हालांकि, भारत लक्ष्य से 22 रन दूर रह गया. जडेजा ने बुमराह और सिराज के साथ मिलकर 58 रन जोड़े और 181 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाकर लौटे.
जडेजा ने टेल के साथ सतर्कता से बल्लेबाज़ी की और इंग्लैंड को कोई मौका नहीं दिया. चेन्नई सुपर किंग्स के इस ऑलराउंडर ने क्रिस वोक्स की गेंद पर 48वें ओवर में एक छक्का लगाकर अपना इरादा दिखाया, लेकिन इसके बाद भारत ने 107 गेंदों तक कोई बाउंड्री नहीं लगाई. जडेजा ने क्रिस वोक्स, शोएब बशीर और जो रूट जैसे गेंदबाज़ों के सामने भी जोखिम नहीं उठाया, जिनकी गेंदों को विकेट से ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी, जैसा कि स्टोक्स, आर्चर या कार्स को मिल रही थी.
क्या थोड़े और जोखिम लेने चाहिए थे?
पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने सुझाव दिया कि जडेजा को खासकर वोक्स और स्पिनरों के खिलाफ थोड़े और जोखिम लेने चाहिए थे, जिससे भारत लक्ष्य के और करीब पहुंच सकता था. कुंबले ने कहा, 'जडेजा को रूट, बशीर और वोक्स के खिलाफ जोखिम लेना था. मैं जानता हूं कि रूट-बशीर ऑफ स्पिनर हैं जो गेंद को बाहर निकाल रहे थे, लेकिन गेंद बहुत ज्यादा नहीं टर्न हो रही थी. इसलिए स्पिन या बाहरी किनारे को लेकर ज्यादा चिंता की बात नहीं थी. जडेजा इससे कठिन पिचों और बेहतर गेंदबाज़ों के खिलाफ खेल चुके हैं. मुझे लगा उन्हें एक-दो मौके लेने चाहिए थे.'
यह भी पढ़ें: ENG Vs IND 3rd Test: लॉर्ड्स में क्रिकेट जीत गया! फिल्मी कहानी से कम नहीं था भारत-इंग्लैंड टेस्ट, जडेजा-स्टोक्स की जंग याद रखी जाएगी

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












