
हीरे-जवाहरात से भरा एक तहखाना, एक सुराख और 3 चोर... दिल्ली में सबसे बड़ी चोरी की Inside Story
AajTak
दिल्ली के जंगपुरा में ज्वैलरी के शोरूम में 20 करोड़ रुपये की चोरी हुई है. पुलिस ने बताया कि चोर बगल की इमारत से शोरूम की छत पर आए और फिर वहां से शोरूम के अंदर घुसे. शोरूम के ग्राउंड फ्लोर पर ही सेफ रूम बना था, जिसे चोरों ने तोड़कर ज्वैलरी चुरा ली.
जंगपुरा. दिल्ली का एक पॉश इलाका. यहां बना ज्वैलरी का एक बड़ा सा शोरूम. इस शोरूम में रात के अंधेरे में तीन चोर अंदर आते हैं. सेफ रूम में एक छेद किया. और 20 करोड़ रुपये के हीरे-जवाहरात लूटकर फरार हो गए. कहां गए? नहीं पता. पुलिस जांच कर रही है.
चोरी की ये घटना रविवार रात को हुई. लेकिन इसका पता मंगलवार सुबह चला. सोमवार को दुकान बंद रहती है, वरना पहले ही पता चल जाता.
मंगलवार सुबह को मालिक ने जैसे ही शोरूम खोला तो उसके होश उड़ गए. सेफ रूम की दीवार टूटी हुई थी. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा भी बंद पड़े थे. हैरान करने वाली बात ये है कि चार मंजिला इस शोरूम में करोड़ों रुपये की ज्वैलरी की हिफाजत के लिए कोई सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं था.
पुलिस के मुताबिक, ये दिल्ली में हुई सबसे बड़ी चोरियों में से एक है. पुलिस ने बताया कि उमराव सिंह ज्वैलर्स नाम के शोरूम में कई सीसीटीवी थे, लेकिन चोर सभी को तोड़कर चले गए.
डीसीपी (साउथ ईस्ट) राजेश देव ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर शोरूम के मालिक ने चोरी की जानकारी दी. इसके बाद तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
डेढ़ फुट का गड्ढा कर दिया

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








