
हीटर खरीदते समय जरूर रखें इन 5 बातों का ख्याल, जल्दी गर्म होगा कमरा और बिजली बिल भी आएगा कम
AajTak
अगर आप भी इस ठंड में Room Heater खरीदना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा. इससे आपके घर का बिजली बिल भी कम आएगा और कमरा भी गर्म रहेगा. यहां पर आपको 5 ऐसी चीजें बता रहे हैं जिनको आप नया हीटर खरीदते वक्त जरूर ध्यान में रखें.
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इसका असर आम जीवन पर भी देखने को मिल रहा है. हालांकि, आप हीटर की मदद से अपने आपको ठंड से बचा सकते हैं. लेकिन, रूम हीटर खरीदते वक्त आपको कुछ बातों पर ध्यान देना होगा. इससे ना केवल आपका कमरा अच्छे से गर्म होगा बल्कि बिजली बिल भी कम आएगा.
वॉटेज और हीटिंग कैपिसिटी पर दें ध्यान
अगर आप बिना कैपिसिटी चेक किए ही हीटर खरीदते हैं तो आपको इसकी कीमत बाद में ज्यादा बिजली बिल के रूप में चुकानी होगी. ऑप्टिमम हीटिंग के लिए रूम हीटर के वॉटेज और हीटिंग कैपिसिटी को जरूर चेक करें.
एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आपके पास 100 स्क्वायर फीट तक का कमरा है तो आपके लिए 750-watt का हीटर ज्यादा अच्छा रहेगा. आप टेम्परेचर कंट्रोल वाले हीटर को प्रीफर करें. इससे आप टेम्परेचर को कंट्रोल कर सकते हैं.
छोटे कमरे के लिए इंफ्रारेड हीटर
अगर कमरे का साइज छोटा है तो आप इंफ्रारेड या हेलोजेन हीटर खरीद सकते हैं. इन हीटर को बड़े कमरे में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. कीमत के हिसाब से भी इन हीटर्स की कीमत काफी कम होती है. ऐसे में आप ऑनलाइन या ऑफलाइन मार्केट से इंफ्रारेड हीटर खरीद सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











