
हिमाचल में AAP का चुनावी शंखनाद, मंच पर बनाया मोहल्ला क्लिनिक, दिया नया नारा
AajTak
गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रोड शो करने के बाद अब आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान हिमाचल प्रदेश में रोड शो कर रहे हैं.
दिल्ली की सत्ता के बाद पंजाब विधानसभा चुनावों में अपना बिगुल बजाने वाली आम आदमी पार्टी ने अब हिमाचल प्रदेश में चुनावी (Himachal Pradesh Assembly Elections) बिगुल फूंका है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रोड शो के बाद मंडी के सेरी मंच में जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
हिमाचल के मंडी में केजरीवाल और भगवंत मान के रोड शो के लिए खास तैयारियां की गईं हैं. मंच पर दिल्ली में पार्टी के मोहल्ला क्लीनिक का एक खास सेटअप लगाया गया है. इसके साथ ही 'हिमचाल मांगें केजरीवाल' का नारा दिया गया है.
'बीजेपी को सिर्फ आप ही हरा सकती है' इस रैली में हिस्सा लेने के लिए मंडी पहुंचे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज तक के साथ खास बातचीत की. आज तक के साथ बातचीत करते हुए सत्येंद्र जैन ने कहा, 'बीजेपी को सिर्फ आम आदमी पार्टी हरा सकती है ना कि कांग्रेस.' जैन ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के साथ साथ पंजाब के मॉडल को हिमचाल प्रदेश में लागू करेगी.
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में युवाओं और लोगों का पलायन सबसे बड़ी समस्या है. आम आदमी पार्टी यहां के लोगों को प्रदेश में ही रोजगार उपलब्ध करवाएगी, ताकि पलायन को रोका जा सके.
सत्येंद्र जैन पहले भी कर चुके हैं बड़ा दावा इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने शिमला में रोड शो किया था. इस दौरान आप नेता सत्येंद्र जैन ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में आप सरकार बनाएगी. सत्येंद्र जैन ने कहा था कि पंजाब के बाद अब हिमाचल प्रदेश की बारी है. हम आगामी विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे.
कांग्रेस और बीजेपी के बीच है अहम मुकाबला हिमाचल प्रदेश में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है. राज्य में फिलहाल जयराम ठाकुर की अगुवाई में बीजेपी की सरकार है. 68 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 43, कांग्रेस के 22, सीपीआईएम के 1 और 2 सदस्य निर्दलीय है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








