
हिमाचल में छुट्टी मनाने की प्लानिंग? बर्फबारी को लेकर जारी हुआ यह अलर्ट
AajTak
लाहौल स्पीती वैली में गुरुवार यानी 29 दिसंबर को बर्फबारी देखी गई है. इस बर्फबारी के बाद प्रशासन की तरफ से एडवायजरी जारी कर पर्यटकों को सोलंग वैली, अटल टनल और सिसु की ओर जाने से मना किया गया है. प्रशासन द्वारा ये फैसला पर्यटकों की सेफ्टी को देखते हुए लिया गया है.
मैदानी इलाकों में ठंड और कोहरे का सितम जारी है तो वहीं पहाड़ों पर भी भारी बर्फबारी की शुरुआत हो चुकी है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते लाहौल स्पीती वैली में गुरुवार यानी 29 दिसंबर को बर्फबारी देखी गई है. स्थिति को देखते हुए कुल्लू पुलिस ने एक ए़डवायजरी जारी की है. एडवायजरी के मुताबिक पर्यटकों को सोलंग वैली, अटल टनल और सिसु की ओर जाने से मना किया गया.
पर्यटकों को वापस मनाली भेजा जा रहा है
प्रशासन के इस फैसले के बाद पुलिस ने पर्यटकों को रोकना शुरू कर दिया है. पर्यटकों को सोलंग वैली, अटल टनल और सिसु से वापस मनाली जाने की हिदायत दी जा रही है. प्रशासन द्वारा ये फैसला पर्यटकों की सेफ्टी को देखते हुए लिया गया है.
अगले कुछ दिन और झेलनी पड़ेगी ठंड की सितम
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और बारिश की आशंका बढ़ गई है. वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरे और शीतलहर के आसार हैं. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा. मैदानी इलाको में ठंड बढ़ जाएगी. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन-चार दिन मैदानी और पहाड़ों दोनों ही जगह पर इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी.
मैदानी इलाकों में ऐसा रहेगा मौसम

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







