
हिमाचल में आफत बनी बारिश! खराब मौसम के चलते हुआ लैंडस्लाइड, 30 लोगों की गई जान
AajTak
बारिश ने एक बार फिर पहाड़ों पर कहर बरसाना शुरू कर दिया है. हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक लैंडस्लाइड और बारिश जानलेवा साबित होती जा रही है. नदी-नाले उफान पर हैं. हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड की घटना में 29 लोगों की जान चली गई. आइए जानते हैं अपडेट्स.
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और लैंडस्लाइड जानलेवा साबित हो रही है. हिमाचल प्रदेश में हुई लैंडस्लाइड के चलते करीब 30 लोगों की जान चली गई. वहीं, 9 लोग एक मंदिर के मलबे के नीचे दबे हुए हैं. वहीं, उत्तराखंड में भी लैंडस्लाइड और बारिश की तबाही देखने को मिल रही है. उत्तराखंड के ऋषिकेश में दो लोगों के डूबने की खबर है, जिसमें से एक व्यक्ति को बचा लिया गया है और दूसरे की तलाश जारी है.
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में लगातार 24 घंटे से बारिश हो रही है. सोलन में बादल फटने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई. रविवार को बादल फटने से सोलान में दो मकान बह गए. बादल फटने से वहां तबाही का मंजर नजर आया. इस घटना में छह लोगों का रेस्क्यू किया गया और वहीं, 7 लोगों की जान चली गई. सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान हरनाम (38), कमल किशोर (35), हेमलता (34), राहुल (14), नेहा (12), गोलू (8) और रक्षा (12) के रूप में हुई है.
हिमाचल प्रदेश के बलेरा पंचायत इलाके में भूस्खलन में अस्थायी घर ढह जाने से दो बच्चों की मौत हो गई. इनमें से एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है. वहीं रामशहर तहसील के बनाल गांव में भूस्खलन में एक महिला की मौत हो गई. मंडी जिले की सेघली पंचायत में रविवार देर रात भूस्खलन से दो साल के बच्चे समेत एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई. वहीं, इस घटना में तीन लोगों को बचाया लिया गया.
गृह मंत्री अमित शाह ने किया ट्वीट हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा और भूस्खलन से हुई जनहानि पर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि यह अत्यंत दुःखद है. NDRF की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ राहत व बचाव कार्यों में लगी हैं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.
परिक्षाएं की गईं रद्द लगातार बारिश को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आज होने वाली क्लासेस और सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. अधिसूचना जारी कर कहा गया कि राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान 14 अगस्त को बंद रहेंगे. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारी बारिश के कारण छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है.
उत्तराखंड के इन जिलों में अलर्ट उत्तराखंड में भी लगातार बारिश हो रही है. बारिश को देखते हुए चारधाम यात्रा को दो दिनों के लिए रद्द कर दी गई है. इसी के साथ, मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, बाकी के जिलों में ऑरेंज अलर्ट है. पौड़ी शहर में भी लगातार बारिश से भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाएं सामने आई हैं. हरिद्वार में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. गंगा का जलस्तर सुबह 5 बजे 294.90 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान (294 मीटर) से ऊपर है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








