
हिमाचल प्रदेश: बाइक और बस की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, 12 यात्री घायल
AajTak
कांगड़ा के ओल्ड मटौर क्षेत्र में एक बाइक और निजी बस की आमने-सामने टक्कर में 27 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में बस के 12 यात्री घायल हुए. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक दो टुकड़ों में बंट गई. बस टक्कर के बाद सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. ओल्ड मटौर इलाके में आज दोपहर एक मोटरसाइकिल और निजी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में 27 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. बस के लगभग 12 यात्री घायल हो गए. स्थानीय लोग हादसे के बाद सबसे पहले मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की.
हादसा पठानकोट मंडी नेशनल हाईवे पर हुआ. सूचना के अनुसार बाइक सवार युवक कांगड़ा की ओर जा रहा था, जबकि बस सामने से आ रही थी. दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक दो हिस्सों में टूट गई. टक्कर के तुरंत बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
टक्कर के बाद अनियंत्रित बस सड़क किनारे एक पेड़ से जा भिड़ी. इससे बस के अंदर बैठे कई यात्री घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामला दर्ज कर लिया है. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की बड़ी वजह रही. पुलिस अब दोनों वाहनों के ड्राइवरों की जानकारी जुटा रही है और हादसे के सही कारणों की जांच कर रही है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हाईवे पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे हो रहे हैं. लोगों ने प्रशासन से यातायात नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









