
हिमाचल के आर्थिक संकट के लिए जिम्मेदार कौन? सीएम सुक्खू ने दिया ये जवाब
AajTak
क्या हिमाचल में टॉयलेट टैक्स लगेगा? इस पर सीएम सुक्खू ने कहा कि बीजेपी बहुत अच्छे शब्द खोजकर लाती है, फिर उनके नेता दिल्ली से बैठकर उन शब्दों को ट्रैवल कराते हैं. सीएम सुक्खू ने कहा कि टॉयलेट टैक्स को लेकर कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 2022 में चुनाव से पहले 5 हजार करोड़ की फ्रीबीज बांटी थी.
हिमाचल प्रदेश इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहा है. इसे लेकर सीएम सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि जब राज्य से बीजेपी की सरकार गई थी, तब 85 हज़ार करोड़ का कर्ज छोड़ गई थी. 10 हज़ार करोड़ का भार छठे वेतन आयोग के तहत छोड़ गई थी. उन्होंने कहा कि हम कर्ज की अदायगी भी कर रहे हैं. पिछले 40 साल से सभी विभागों में एक ऐसी व्यवस्था चली आ रही है कि हमें बजट दे दो, तो मैं उस सिस्टम को ठीक कर रहा हूं, हम व्यवस्था परिवर्तन के नारे के साथ आए हैं. व्यवस्था परिवर्तन करना चाहते हैं, सत्ता में सत्ता सुख नहीं, व्यवस्था परिवर्तन करना चाहता हैं. व्यवस्था परिवर्तन के द्वारा आत्मनिर्भर हिमाचल की नीव रखेंगे.
हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में देरी हो रही है, आपने अपनी और मंत्रियों की सैलरी रोक दी है, तो क्या ये आर्थिक संकट की वजह से नहीं है, इस पर सीएम सुक्खू ने कहा कि मंत्रियों की सैलरी रोकना सिंबॉलिक था कि जो राज करते हैं वो सबसे पहले खुद पर अनुशासन लागू करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों ने हमार साथ दिया. हमने पिछले महीने 1 तारीख से सैलरी दी. पेंशनर्स से कहा कि हम 10 तारीख से उन्हें भी रेग्युलेट करेंगे. मैं तो उन्हें डीए देने जा रहा हूं. उन्होंने कहा कि खाने में हर महीने मात्र 10 से 15 हजार खर्च होता है.
क्या हिमाचल में टॉयलेट टैक्स लगेगा? इस पर सीएम सुक्खू ने कहा कि बीजेपी बहुत अच्छे शब्द खोजकर लाती है, फिर उनके नेता दिल्ली से बैठकर उन शब्दों को ट्रैवल कराते हैं. सीएम सुक्खू ने कहा कि टॉयलेट टैक्स को लेकर कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 2022 में चुनाव से पहले 5 हजार करोड़ की फ्रीबीज बांटी थी.
सीएम सुक्खू ने कहा कि हमने पहली कैबिनटे में ओपीएस लागू की, जिसे तीन हजार मिलता था उसे तीस हजार मिलने लगा. महिलाओं को 1500 रुपए दिए. दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया. उन्होंने कहा कि अगर हमारी हालत खराब होती तो बीजेपी ने जो ऑपरेशन लोटस किया था वो सफल हो गया होता.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










