
हिज्बुल्लाह चीफ की मौत की न्यूज पढ़ते हुए रो पड़ी TV एंकर, Live शो में छलके आंसू
AajTak
इजरायल के दावे ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है. हिज्बुल्लाह के चीफ हसन नसरुल्लाह की मौत की खबर से लेबनान में मातम का माहौल है. राजधानी बेरूत में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस खबर को लेकर हैरान हैं.इसका असर लेबनान के एक न्यूज चैनल में भी देखने को मिला. जब एक न्यूज चैनल की एंकर लाइव प्रसारण के दौरान हसन नसरुल्लाह की मौत की खबर पढ़ते हुए अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख पाईं और कैमरे के सामने रो पड़ीं.
इजरायल के दावे ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है. हिज्बुल्लाह के चीफ हसन नसरुल्लाह की मौत की खबर से लेबनान में मातम का माहौल है. राजधानी बेरूत में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस खबर को लेकर हैरान हैं.
इसका असर लेबनान के एक न्यूज चैनल में भी देखने को मिला. जब एक न्यूज चैनल की एंकर लाइव प्रसारण के दौरान हसन नसरुल्लाह की मौत की खबर पढ़ते हुए अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख पाईं और कैमरे के सामने रो पड़ीं.
यह इमोशनल पल कैमरे में कैद हो गया, और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग इस घटना पर अपनी रिएक्शन दे रहे हैं, कुछ इसे हिज्बुल्लाह के समर्थकों की हार मान रहे हैं तो कुछ इसे एक बड़ी साजिश बता रहे हैं.सोशल मीडिया पर यह क्लिप छाई हुई है.
देखें वीडियो
इजरायल ने कैसे साजिश रची नसरल्लाह के खात्मे की

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










