
हिजाब, हलाल, अजान और अब दुकान... कर्नाटक से दिल्ली-महाराष्ट्र तक मचा घमासान
AajTak
हिजाब पर शुरू हुई बात अब मीट की दुकानें बंद कराने तक आ गई है. दिल्ली में नवरात्रि के दौरान मीट शॉप बंद रखने की अपील बीजेपी नेता कर रहे हैं. वहीं, महाराष्ट्र और कर्नाटक में अजान को लेकर भी विवाद शुरू हो गया है.
पहले हिजाब आया, फिर हलाल, उसके बाद अजान और अब दुकान... देश में एक बार फिर से हिंदू बनाम मुस्लिम की राजनीति तेज हो गई है. कर्नाटक में हिजाब से शुरू हुई सियासत दिल्ली में दुकान बंद कराने के मसले तक आ पहुंची. कर्नाटक में हिंदू संगठनों ने हलाल मीट न खरीदने की अपील की थी. वहीं, दिल्ली में नवरात्रि के दौरान मीट शॉप बंद करने को कह दिया गया है.
'नवरात्रि के दौरान बंद हो मीट शॉप'
दिल्ली में बीजेपी नवरात्रि के दौरान मीट शॉप बंद कराने की बात कर रही है. दक्षिण दिल्ली और पूर्वी दिल्ली के मेयर ने नवरात्रि के समय मीट शॉप बंद रखने को कहा है.
दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश सूर्यन ने कमिश्नर ज्ञानेश भारती को एक पत्र लिखकर कहा कि नवरात्रि के समय मीट की दुकानें खोलने की जरूरत नहीं है.
मुकेश सूर्यन ने अपनी चिट्ठी में ये भी लिखा कि नवरात्रि के दौरान दुर्गा पूजा के लिए जा रहे भक्त मीट शॉप से आ रही बदबू से प्रभावित होते हैं, जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेंस पहुंचती है. उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल तक मीट शॉप को बंद रखने की अपील की.
उनके अलावा ईस्ट दिल्ली के मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने भी मीट शॉप बंद रखने की अपील की. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नवरात्रि के समय मीट शॉप बंद रखनी चाहिए, इससे हमें खुशी मिलेगी. हालांकि, जब विवाद बढ़ा तो बाद में सफाई देते हुए अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने सिर्फ अपील की थी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








