
हिजाब विवाद: मुनव्वर राणा की बेटीं बोलीं- CM योगी भगवा पहनते हैं, हम हिजाब करते हैं, उन्हें क्या दिक्कत?
AajTak
उत्तर प्रदेश के पुरवा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरूसा इमरान राणा ने हिजाब विवाद पर कहा कि सीएम योगी भगवा पहन कर निकलते हैं. तो हम हिजाब करते हैं तो इसमें क्या बुराई है उनको क्या दिक्कत है?
उत्तर प्रदेश के पुरवा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरूसा इमरान राणा ने हिजाब विवाद को लेकर कहा है कि मुझे यह समझ में नहीं आता है कि लोग अब बुरके और कपड़े पर क्यों आ गए हैं. मतलब हमारी सरकार इतनी नीचे आ जाएगी कि लोगों के कपड़ों तक को नहीं छोड़ेगी. देखिए सबको राइटस हैं हम हिजाब ओढ़ें या ना ओढ़ें हम क्या पहने यह सब को राइट्स हैं. दूसरी बात, क्यों प्रधानमंत्री जब कहीं जाते हैं तो हर तरीके का वेशभूषा पहनकर खड़े हो जाते हैं. चाइना जाते हैं तो चाइना की टोपी लगाकर खड़े हो जाते हैं नेपाल जाते हैं नेपाल के बन जाते हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










