
हिजाब पर विवाद जारी, Pakistan से आयी फर्जी संवेदना, देखें खबरदार
AajTak
कर्नाटक के हिजाब विवाद में पाकिस्तान का कूदना वैसे ही है जैसे - बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना. पाकिस्तान में इन दिनों भारत को बद-दुआएं देने का शौक पूरा किया जा रहा है. अपनी पुरानी आदत से मजबूर होकर पाकिस्तान ने हिजाब विवाद में अपनी टांग घुसा दी है. पाकिस्तान ने हिजाब विवाद को लेकर इस्लामाबाद में इंडियन चार्ज डी-अफेयर्स सुरेश कुमार को तलब किया. भारत के राजनयिक से अपील की गई कि वो भारत सरकार को हिजाब विरोधी कैंपेन को लेकर पाकिस्तान सरकार की गंभीरता से अवगत कराएं. भारतीय दूतावास की तरफ से पाकिस्तान को दो टूक शब्दों में सलाह दे दी गई कि भारत के ऊपर सवाल उठाने से पहले अपना ट्रैक रिकॉर्ड देख लें. देखें खबरदार.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









