
हिंद महासागर में अब पाकिस्तान-चीन की खैर नहीं, राफेल जेट से कितनी मजबूत होगी नौसेना? एक्सपर्ट्स ने बताया
AajTak
फ्रांस के साथ राफेल डील में 22 सिंगल सीट विमानवाहक आधारित जेट और चार दोहरे सीट वाले ट्रेनर एयरक्राफ्ट शामिल हैं. जेट्स की डिलीवरी 2028 और 2029 के बीच शुरू होने की उम्मीद है. नया बेड़ा 2031 या 2032 तक पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा जिससे भारतीय नौसेना की क्षमता काफी बढ़ जाएगी.
भारत ने फ्रांस से 26 राफेल-मरीन फाइटर जेट की खरीद के लिए 7.4 अरब डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किया है. भारत ने यह समझौता ऐसे वक्त में किया है जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ तनाव चरम पर है. विश्लेषकों का कहना है कि पाकिस्तान के साथ तनाव और चीन की बढ़ती नौसैनिक क्षमता के बीच नए राफेल डील से भारत की समुद्री डिफेंस क्षमता मजबूत होगी.
सोमवार को नई दिल्ली में समझौते को अंतिम रूप दिया गया. इस दौरान भारत के रक्षा सचिव राज कुमार सिंह और फ्रांसीसी राजदूत थिएरी मथौ मौजूद थे जिन्होंने हस्ताक्षर समारोह की अध्यक्षता की.
इस डील में 22 सिंगल सीट विमानवाहक आधारित जेट और चार दोहरे सीट वाले ट्रेनर एयरक्राफ्ट शामिल हैं. इस डील को इसी महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली भारत की सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति से मंजूरी मिली थी.
राफेल जेट्स की डिलीवरी 2028 और 2029 के बीच शुरू होने की उम्मीद है. उम्मीद है कि राफेल का नया बेड़ा 2031 या 2032 तक पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा जिससे भारतीय नौसेना की क्षमता काफी बढ़ जाएगी.
विदेश मामलों के जानकार रोबिंदर सचदेव का कहना है कि राफेल-एम जेट्स भारतीय नौसेना के लिए एक तकनीकी छलांग है. इन जेट्स के नौसेना में शामिल होने से इसकी वाहक संचालन क्षमता भारतीय वायु सेना की उन्नत क्षमता की बराबरी कर लेगी.
भारतीय वायुसेना के पास पहले से ही हैं राफेल फाइटर जेट्स

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






