
'हिंदू होने का मतलब दूसरों का विरोध नहीं, सबको अपनाना है', बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
AajTak
अपने संबोधन में मोहन भागवत ने बताया कि इस संसार में दो प्रकार के ज्ञान होते हैं-विद्या (सच्चा ज्ञान) और अविद्या (अज्ञान). दोनों ही किसी व्यक्ति के सांसारिक जीवन और आध्यात्मिक यात्रा में अहम भूमिका निभाते हैं. भारत एक ऐसा देश है, जो इन दोनों के संतुलन को महत्व देता है.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सच्चा हिंदू होने का अर्थ दूसरों का विरोध करना नहीं है, बल्कि हिंदू धर्म का मूल भाव ही सबको अपनाना है. वे कोच्चि में RSS से जुड़े शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा आयोजित 'ज्ञान सभा' नामक राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.
इस दौरान मोहन भागवत ने कहा कि आमतौर पर ये गलतफहमी होती है कि कट्टर हिंदू होने का मतलब दूसरों को अपशब्द कहना या उनका विरोध करना है, जबकि ये सही नहीं है. उन्होंने कहा कि सच्चा हिंदू होने का मतलब किसी का विरोध करना नहीं है. हम हिंदू हैं, हिंदू होने का सार सभी को गले लगाना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदू समाज को एकजुट करने की कोशिश करने वाले लोगों को इस मूल भावना को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए.
विद्या और अविद्या का संतुलन अपने संबोधन में मोहन भागवत ने बताया कि इस संसार में दो प्रकार के ज्ञान होते हैं-विद्या (सच्चा ज्ञान) और अविद्या (अज्ञान). दोनों ही किसी व्यक्ति के सांसारिक जीवन और आध्यात्मिक यात्रा में अहम भूमिका निभाते हैं. भारत एक ऐसा देश है, जो इन दोनों के संतुलन को महत्व देता है. उन्होंने कहा कि भारत केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक भूमि है, और यहां की राष्ट्रभावना अत्यंत शुद्ध है.
'सच्चा विद्वान वही जो विचारों को व्यवहार में उतारे' एजेंसी के मुताबिक भागवत ने कहा कि सच्चा विद्वान केवल वही नहीं, जो कमरे में बैठकर चिंतन करे, बल्कि वह है जो अपने विचारों को कर्म के रूप में समाज के सामने प्रस्तुत करे.
मैकाले की शिक्षा प्रणाली अब अप्रासंगिक सम्मेलन के आयोजकों द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि मोहन भागवत ने मैकाले द्वारा प्रचारित औपनिवेशिक शिक्षा प्रणाली को आज के भारत के लिए अनुपयुक्त बताया. उन्होंने कहा कि अब समय है कि भारत एक ऐसी भारतीय शिक्षा प्रणाली अपनाए जो सत्य और करुणा पर आधारित हो, जिससे भारत की विशाल संभावनाओं को जागृत कर विश्व कल्याण की दिशा में बढ़ा जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि समाज के संपूर्ण परिवर्तन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत उत्तरदायित्व की भावना से कार्य करना चाहिए.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






