
हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाले फिल्म निर्माताओं का सिर काटने पर 20 लाख का इनाम: मिर्ची बाबा
AajTak
हरिद्वार के संत ने ग्रेटर नोएडा में कहा कि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाले फिल्म निर्माताओं का सिर काटकर लाने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है.
हरिद्वार के श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी वैराज्ञानंद गिरी महाराज (धर्मगुरु मिर्ची बाबा) ने ग्रेटर नोएडा में विवादित बयान दिया है. उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाले फिल्म निर्माताओं का सिर काटकर लाने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. बता दें कि धर्मगुरु मिर्ची बाबा नोएडा प्रवास पर आए हुए हैं.
महामंडलेश्वर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो कह रहे हैं कि ये एक साजिश के तहत हो रहा है. इनका सिर काटे बिना ये मानेंगे नहीं. काली मां मूवी के विवादित पोस्टर पर मिर्ची बाबा ने कहा कि ऐसे कामों से हिंदू धर्म को बदनाम करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश है. मां काली को अपमानित किया जा रहा है. निरंजनी अखाड़ा का संत होने के नाते मैं घोषणा करता हूं कि ऐसी मूवी बनाने वालों का सिर काटने वाले को मैं 20 लाख रुपये दूंगा.
उनका कहना है कि वेब सीरीज आश्रम और ऐसी मूवी बनाने वाले हिंदू धर्म पर कुठाराघात कर रहे हैं. ऐसी मूवी बनाने वालों का दिन-दहाड़े कोई भी सिर काटकर लाएगा, उन्हें मैं अपने आश्रम की ओर से 20 लाख रुपये का इनाम दूंगा. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय साजिशों के तहत ऐसे काम होते हैं. बिना सिर काटे अब ये मानेंगे नहीं. मिर्ची बाबा ने कहा कि हर जगह कानूनी कार्रवाई की जा रही है. हर जगह आवेदन दिए जा रहे हैं, लेकिन कानून पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है. कानून को इन लोगों को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए.
हाल ही में आई डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर को लेकर विवाद जारी है. इसमें मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया था. इसके साथ ही उनके एक हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा भी नजर आ रहा है. ये डॉक्यूमेंट्री फिल्म फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








