
हिंदू अफसर, मुस्लिम अफसर... IAS अधिकारी के नंबर से बने दो WhatsApp ग्रुपों पर मचा बवाल
AajTak
केरल में एक IAS अधिकारी के मोबाइल नंबर से ऐसे WhatsApp ग्रुप बनाए गए, जिनके बाद बवाल मच गया. अधिकारी का कहना है कि उनका मोबाइल हैक कर ये ग्रुप बनाए गए. उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में भी की है.
केरल में एक IAS अधिकारी के मोबाइल नंबर से बनाए गए हिंदू और मुस्लिम अफसरों के दो WhatsApp ग्रुपों पर बवाल मच गया है. दरअसल IAS अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका मोबाइल हैक कर लिया गया था, जिसके बाद उनके एडमिन रहते हुए दो WhatsApp ग्रुप बनाए गए, जिनके नाम धार्मिक रखे गए.
IAS गोपालकृष्णन ने शिकायत में बताया कि उनके नंबर से 'Mallu Hindu Officers' और 'Mallu Muslim Officers' नाम से दो WhatsApp ग्रुप बनाए गए. इतना ही नहीं इन ग्रुपों में कई IAS अधिकारियों को भी जोड़ा गया, जिसके बाद बवाल मच गया. कहा गया कि अधिकारियों के बीच सीनियर और जूनियर कैटेगरी के ग्रुप तो बनते हैं, लेकिन उच्च अधिकारी इस तरह धार्मिक ग्रुप नहीं बना सकते, ये धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों के खिलाफ है. हालांकि बवाल बढ़ने के बाद ग्रुप बनने के अगले ही दिन इन्हें खत्म भी कर दिया गया. इसके बाद भी ये मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है.
IAS गोपालकृष्णन की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस
उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें इन WhatsApp ग्रुपों के बारे में तब पता चला जब मेरे एक दोस्त ने फोन कर इसके बारे में बताया. IAS गोपालकृष्णन ने ये भी कहा कि उनकी जानकारी के बिना उनके कॉन्टेक्ट वाले कई लोगों को उन ग्रुपों में जोड़ा भी गया. गोपालकृष्णन IAS की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









