
हिंदुओं को लेकर राहुल गांधी के बयान पर RSS और VHP का आया रिएक्शन, अवधेशानंद गिरी समेत साधु संतों ने की माफी की मांग
AajTak
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को बीजेपी पर देश में हिंसा, नफरत और डर फैलाने का आरोप लगाया. राहुल का कहना था कि बीजेपी के नेता हिंदू नहीं हैं, क्योंकि ये 24 घंटे हिंसा और नफरत की बात करते हैं. राहुल की टिप्पणी का सत्ता पक्ष ने भारी विरोध किया.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की हिंदू को लेकर टिप्पणियों पर विवाद हो गया है. साधु-संतों से लेकर राष्ट्रीय स्वयं संघ और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े नेताओं ने भी राहुल गांधी को घेरा है और माफी मांगने की मांग की है. बीजेपी का कहना है कि राहुल ने सदन में हिंदुओं का अपमान किया है.
दरअसल, सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी पर देश में हिंसा, नफरत और डर फैलाने का आरोप लगाया. राहुल का कहना था कि बीजेपी के नेता हिंदू नहीं हैं, क्योंकि ये 24 घंटे हिंसा और नफरत की बात करते हैं. राहुल की टिप्पणी का सत्ता पक्ष ने भारी विरोध किया. सबसे पहले सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपत्ति जताई और कहा, ये विषय बहुत गंभीर है. हिंदू को हिंसक कहना गलत है. हालांकि, बाद में राहुल की चार टिप्पणियां सदन की कार्यवाही से हटा दी गईं.
हिंदू संतों ने राहुल की टिप्पणी की निंदा की
कई हिंदू संतों ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीजेपी पर 'हिंदू नहीं' वाले तंज की निंदा की और उनसे माफी की मांग की. जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज ने एक वीडियो संदेश में कहा, मैं उनकी बार-बार की गई टिप्पणी की निंदा करता हूं. स्वामी अवधेशानंद गिरि ने आरोप लगाया कि राहुल ने अपनी टिप्पणी से पूरे हिंदू समाज को 'कलंकित और अपमानित' किया है. गिरि का कहना था, वो एक माननीय संसद सदस्य और विपक्ष के नेता हैं. इसलिए उन्हें अपने शब्द वापस लेने चाहिए और माफी मांगनी चाहिए. उनकी टिप्पणियों से हिंदू समाज आहत हुआ है और संत समुदाय में भी गुस्सा है.
स्वामी बालयोगी अरुण पुरी ने राहुल की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और माफी मांगने की मांग की. उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, राहुल गांधी की टिप्पणी बेहद अपमानजनक और निंदनीय है. हिंदू कभी हिंसक नहीं रहे.
वीएचपी ने क्या कहा...

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








