
'हिंदुओं के प्रति DMK की घृणा', सनातन धर्म के खिलाफ उदयनिधि के बयान पर बोले राजा भैया
AajTak
तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म के खिलाफ बयान पर यूपी के विधायक राजा भैया की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि यह बयान हिंदुओं के प्रति डीएमके की घृणा को दिखाता है. इस पर इंडिया गठबंधन को अपना स्टैंड क्लीयर करना चाहिए.
तमिलनाडु के खेल मंत्री और सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने बीते शनिवार को जो बयान दिया, उस पर बीजेपी विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. गठबंधन पर हमलावर है और इस बयान पर स्टैंड क्लीयर करने की मांग कर रही है. हालांकि उदयनिधि के बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया तो आरजेडी ने उदयनिधि से माफी मांगने की बात कही है. अब इस पर यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और राजा भैया की प्रतिक्रिया भी आई है.
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने उदयनिधि के बयान का विरोध किया है. राजा भैया ने कहा कि उनका ये बयान हिंदुओं के प्रति डीएमके की घृणा को दर्शाता है. इसके साथ ही उन्होंने इंडिया गठबंधन को डीएमके के बयान पर स्टैंड क्लीयर करने की मांग भी की है. राजा भैया का कहना है कि चुनाव होने हैं, इसलिए स्थिति स्पष्ट करनी होगी.
स्टालिन सरकार में मंत्री उदयनिधि ने सनातन उन्मूलन सम्मेलन में बोलते हुए कहा था कि यह धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म मच्छर से फैलने वाले डेंगू और मलेरिया की तरह है और इसे खत्म करना होगा.
तमिलनाडु सरकार में मंत्री और करुणानिधि के पोते... कौन हैं उदयनिधि स्टालिन, जिन्होंने सनातन धर्म पर दिया विवादित बयान
उदयनिधि ने अपने बयान में सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की. उन्होंने कहा कि सनातन का सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए बल्कि इसे समाप्त ही कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें खत्म ही कर देना चाहिए. हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते. हमें इसे मिटाना है. इसी तरह हमें सनातन को भी मिटाना है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







